हिंद जिंक जावर माइंस द्वारा सिंघटवाडा में शौचालय निर्मित

BY — September 25, 2020

हिन्दुस्तान जिंक अपने संयंत्र के आसपास सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्य प्रभावी रूप से करता रहा है। इसी क्रम में जावर माइंस के आस.पास के ग्रामीण विकास एवं षिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सिंघटवाड़ा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में निर्मित बालक बालिका शौचालय को विद्यालय प्रबंधन को सुपुर्द किया गया।

विद्यालय में वर्तमान मेें 640 विद्यार्थी नामांकित है। शौचालय के अभाव में छात्र.छात्राओं को पूर्व में असुविधा का सामना करना पड़ता था। विद्यालय प्रबंधन को सौंपने के इस अवसर पर जावरमाइंस एसबीयू डायरेक्टर बलवंत सिंह राठौड़ ने कहा कि हिन्दुस्तान जिंक सामाजिक उत्थान हेतु कार्यो के लिए प्रतिबद्ध है। जावर माइंस क्षेत्र में हिन्दुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी, आजीविका, महिला सशक्तीकरण हेतु विभिन्न परियोजनाओं में कार्य कर लोगो के जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया जा रहा है। विद्यालय के प्राचार्य अनिल जैन ने हिन्दुस्तान जिंक द्वारा विद्यालय में किये गये सहयोग के लिए सराहना व्यक्त कर धन्यवाद दिया। विद्यालय में हिन्दुस्तान जिंक की शिक्षा संबंल परियोजना के तहत् गणित विषय हेतु 9वीं एवं 10वीं कक्षा के लिए शिक्षक उपलब्ध कराएं है।

Print Friendly, PDF & Email
Tags:
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *