Header Banner

बामनिया कलां में पौधरोपण

BY — October 17, 2020

बामनिया कलां में गांववालों के साथ जन प्रतिनिधियों, राज्य सरकार एवं हिन्दुस्तान जिं़क के अधिकारियों ने मिलकर बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया और विकास में भागीदारी का संकल्प किया। यह पहल राज्य के विकास में हमेशा अग्रसर हिन्दुस्तान जिंक के साथ मिलकर राजसमंद क्षेत्र के प्रगतिषील खान एवं भूविज्ञान विभाग (राजसमंद) के नेतृत्व में हुआ।

बामनिया कलां खनन पट्टे पर मौका निरीक्षण के साथ-साथ वृक्षारोपण के इस पुनित कार्यक्रम की अगुवाई की। खान विभाग के अधिक्षण खनि अभियन्ता अरविन्द कुमार नन्दवाना एवं प्रभारी खनि अभियन्ता श्री ललित बाछरा के साथ हिन्दुस्तान जिं़क की ओर से डाॅ. सुनील वषिष्ठ, श्री कुलदीप सोलंकी, भरत दवे एवं विकेष रघुवंषी शामिल रहे। पर्यावरण को सुरक्षित और हरियाली को बढ़ाने में ग्रामवासियों ने जन प्रतिनिधियों के साथ बढ़ चढ़ कर इस वृक्षारोपण में भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply