Header Banner

पेसिफिक इन्स्टीट्यूट होेटल मैनेजमेन्ट में ओरियंटेशन

BY — November 11, 2020

पेसिफिक विश्वविद्यालय के पेसिफिक हाॅटल प्रबंधन संस्थान में एक दिवसीय आॅनलाईन आॅरीयन्टेशन कार्यक्रम का आयोजन नवआंगन्तुक छात्र-छात्राओं के लिये रखा गया।

आॅरीयन्टेशन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नववर्ष में प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों को संस्थान के बारे में बताना रहा। आॅरीयन्टेशन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शेफ विमल धर फाउन्डर आफ इनोवेटिंग हाॅस्पीटेलिटी रहें। शेफ ने सभी का स्वागत करते हुए हाॅटल इंस्टीट्युट की जानकारी साझा की। संस्थान निदेशक विनोद कुमार सिंह भदोरिया ने सभी विद्यार्थियों को रूबरू करते हुए बताया की हाॅटल प्रंबधन पाठ्यक्रम अपने आप में एक पूर्ण पाठ्यक्रम है। जहां पर रोजगार की पूर्ण संभावनाएं व्याप्त है। साथ ही यहां पर पोजेटिव एटीट्युट, समय प्रबंधन द्वारा उच्चतम स्तर पर जाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा की जिस तरह पूर्व की महामारीयों से विश्व में निजात प्राप्त हुई है, उसी तरह कोरोना महामारी भी जल्द ही समाप्त होगी और हाॅटल व्यवसाय पूनः अपने मुकाम को प्राप्त करेगा।
संस्थान के उपप्रधानाध्यापक जेकब जाॅन ने भी अपने विचार सभी विद्यार्थियों के साथ साझा किया तथा साथ ही यह कहा की प्रवेश के समय ही सभी अपना भविष्य के प्रति लक्ष्य निर्धारित करे जिससे की उसे पूर्ण करने की सफलता प्राप्त हो।
सभी विद्यार्थियों को संस्थान की समस्त जानकारी प्रजेन्टेशन के माध्यम से प्रदान की गई।
आॅरीयन्टेशन का संचालन संकाय सदस्य शैलेश मेथ्यू, शिवांगी बरोला एवं सना शेख ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply