Header Banner

पेसिफिक में विधिक सेवा क्लिनिक के पोस्टर का विमोचन

BY — November 27, 2020

पेसिफिक स्कूल ऑफ़ लॉ में संविधान दिवस पर महाविद्यालय में संचालित विधिकसेवा क्लिनिक के पोस्टर का विमोचन ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव रिद्धिमा शर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ,पेसिफिक विश्विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ कृष्णकांत दवे, पेसिफिक स्कूल ऑफ़ लॉ के निदेशक प्रोफेसर डॉ. सुभाष शर्मा एव असिस्टेंट प्रोफेसर श्यामसिंह ने किया।

तत्पश्चात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा महाविद्यालय में संचालित विधिक सेवा क्लिनिक के तत्वाधान में संविधान दिवस पर ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें अतिथियों ने संविधान में उल्लेखित में नागरिकों के मूल अधिकारों तथा मूल कर्तव्यों पर कहा कि नागरिक जितने अपने मूल अधिकारों के प्रति सचेत एव जागरूक हैं, उतना ही सचेत एव जागरूक मूल कर्तव्यों के प्रति भी रहे और उनका जिम्मेदारी के साथ का निर्वहन किया जाये। अंत में कुलपति प्रोफेसर दवे ने शर्मा का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में विधिकसेवा क्लिनिक की और से ऑनलाइन लिंक के माध्यम से भारत के संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया जिसमे 300 से अधिक व्यक्तियों ने प्रस्तावना पाठ किया विधिकसेवा क्लिनिक की ओर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply