Header Banner

केयर्न पिंकसिटी हाफ मैराथन के विजेताओं को जस्ते के मेडल

BY — December 15, 2020

मैराथन के मेडल और पोस्टर का हिंदुस्तान जिंक के सीईओए उदयपुर कलेक्टर व एसपी ने किया विमोचन
केयर्न पिंकसिटी हाफ मैराथन 2020 के विजेताओं को जस्ते से बने मेडल दिए जाएंगे। कलेक्ट्री में उदयपुर जिला कलेक्टर चेतनराम देवड़ाए पुलिस अधीक्षक कैलाशचंद्र बिश्नोई और एएसपी गोपालस्वरूप मेवाड़ा ने अपने कार्यालय में मेडल और मैराथन के पोस्टर का विमोचन किया।

उदयपुर में जिंक मुख्यालय में हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरूण मिश्रा ने भी मेडल व पोस्टर का अनावरण किया। 13 से 20 दिसंबर तक होने वाली मैराथन के जरिये पूरे देश में कोरोना के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।
केयर्न पिंकसिटी हाफ मैराथन का आगाज 13 दिसंबर को बाड़मेर जिला मुख्यालय से हुआ था। इस मैराथन में लोगों ने शिरकत की और वीयर मास्कए सेव लाइफ का संदेश दिया। अब इस मैराथन का 20 दिसंबर तक वर्चुअल आयोजन पूरे देश में हो रहा है। इस आयोजन में हाफ मैराथन 21 किमी कूलरन 10 किमी ड्रीम रन 5 किमी व फनरन 2 किमी की है।
हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरूण मिश्रा जो खुद खेलों में रुचि रखते हैंए ने भी इस दौड़ में हिस्सा लिया। उन्होंने एक घंटा बीस मिनट में दस किलोमीटर तक दौड़ लगाई। इस तरह वे आठ मिनट में एक किलोमीटर दौड़े।
इस मौके पर सीईओ मिश्रा ने कहा कि हमारा मकसद कोरोना से बचाव कैसे करें यह संदेश समाज में फैलाना है। योगाए दौड़ एवं शारीरिक व्यायाम से हम स्वस्थ रह सकते हैं। इसको अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इससे आप स्वस्थ तो रहेंगे ही साथ ही कोरोना जैसी महामारी से लड़ने की क्षमता आएगी। मैराथन से लोगों को इस बात के लिए प्रेरित किया जा रहा है कि वे हर रोज व्यायाम करेंए योग करें ताकि हम सब स्वस्थ रह सकें।
आनलाइन मैराथन में ऐसे भाग ले सकते हैं
केयर्न पिंकसिटी हाफ मैराथन 2020 के आनलाइन पेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके बाद आप 13 से 20 दिसंबर के बीच कोई भी तारीख चुनेंए समय तय करें अपने शहर का रुट चुनेंए दौड़ें पैदल चलें किसी भी तर दौड़ की पूरी करें उसका एक फोटो खींचे वीडियो बनाएं और उसका एक शॉट लेकरआपको ई मेल पर भेजे गए लिंक पर अपलोड कर दें। अपलोड करने पर किसी तरह की परेशानी आ रही है तो cairnpchm2020@gmail.com पर भेजें। अवार्ड प्रतिभागियों को ई सर्टिफिकेट टीशर्ट और मेडल भेजे जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply