कोरोना के प्रति सतर्क करने पुलिस-प्रशासन ने शहर में निकाला फ्लेगमार्च

BY — April 8, 2021

कलक्टर-एसपी के नेतृत्व में दिया जागरूकता का संदेश
उदयपुर। जिले में पिछले तीन दिनों में कोरोना से संक्रमण के प्रकरणों में बढ़ोत्तरी होने के बाद आम जन को इसके प्रति सतर्क रहने और कोरोना प्रोटोकॉल की पालना करवाने जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला कलक्टर चेतन देवड़ा और जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव पचार की अगुवाई में शहर में पुलिस-प्रशासन के दल ने फ्लेगमार्च निकाला।

कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ हुए इस फ्लेगमार्च के संबंध में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने कहा कि पिछले दिनों में शहर के कोरोना के केसेज में तेजी से वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि इन स्थितियांे में लोगों को कोरोना के दुष्प्रभावों से बचने के लिए जागरूक करने और यह बताने के लिए कि वे सतर्क रहकर, कोरोना प्रोटोकॉल की पालना करते हुए इससे बच सकते हैं, यह फ्लेगमार्च निकाला जा रहा है।
जिला पुलिस अघीक्षक डॉ. राजीव पचार ने कहा कि पुलिस व प्रशासन विभिन्न माध्यमों से लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक कर रहा है, इसी श्रृंखला में फ्लेगमार्च के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि लोग सतर्क रहे, सरकार के निर्देशों की पालना करें और सोशल डिस्टेंसिंग अपनाते हुए कोरोना से बचें। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल व सरकार के निर्देशों की अवहेलना करने पर कानूनी कार्यवाही भी जा रही है, ऐसे में लोगों को चाहिए कि वे खुद भी सचेत हो और औरोें को भी इससे बचावें।
इन मार्गों से गुजरा फ्लेगमार्च:
यह फ्लेगमार्च कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर देहली गेट, टाउन हॉल, सूरजपोल, उदियापोल,पारस तिराहा, चुंगीनाका, सीएसर्किल, खेड़ा सर्कल, सवीना चौराहा, सवीना सब्जी मंडी, जड़ाव नर्सरी, सेवाश्रम, ठोकर चौराहा, आयड़, लेकसिटी मॉल, शोभागपुरा, आरके सर्किल, फतेहपुरा, सहेलियों की बाड़ी, सुखाडि़या सर्किल, चैटक सर्किल, हाथीपोल, शिलायतन मार्ग, स्वरूपसागर, काला किवाड़, अंबामाता, चरक हॉस्टल, मल्लातलाई, महाकाल, राड़ाजी, काला किवाड़, मुंबईया मार्केट, फतेहसागर होते हुए शहर के समस्त प्रमुख मार्गों से गुजरा और पुनः कलेक्ट्रेट आकर थमा।
माईक से दिया बचाव का संदेश भी:
फ्लेगमार्च में पुलिस वाहनों ने अपने माईक सिस्टम के माध्यम से शहरवासियों को कोरोना से बचाव के लिए निर्देशों, लागू किए गए कर्फ्यू के प्रावधानों की पालना करने और लक्षण दिखाई देने पर तत्काल ही जांच करवाकर उचित इलाज करवाने व कोरोना बचाव के संदेशों को प्रसारित किया। इस फ्लेगमार्च में एडीएम अशोक कुमार व ओपी बुनकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, जिला मुख्यालय के समस्त पुलिस अधिकारी अपने-अपने दो दर्जन से अधिक वाहनों में तथा लेडी पेट्रोलिंग टीम, ट्रेफिक पुलिसकर्मी मोटरसाईकिल्स पर इस फ्लेगमार्च में सम्मिलित हुए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *