ग्रामीण क्षेत्र में राहत पहुंचा रहा हिन्द जिंक जावर माइंस

BY — May 14, 2021

गावों में हाइपोक्लाॅराईट के छिड़काव, मास्क और कोविड सुरक्षा एवं मेडिकल किट की मदद
उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक जावर माइंस द्वारा कोविड 19 की दूसरी लहर से राहत एवं बचाव के लिये प्रशासन के साथ मिल कर विशेष रूप से आस पास के ग्रामीण क्षेत्र में सहायता पहुंचायी जा रही है। जावर माइंस द्वारा ग्रामीण विकास एवं सामाजिक सरोकार के तहत आसपास के गांवों में सैनेटाइजेशन वेन से हाइपोक्लाॅराईट का छिडकाव करवा गांवों को कोरोना संक्रमण से मुक्ति दिलाने में सहयोग किया जा रहा है।

जावर क्षेत्र के गांवों में सैनेटाइजेशन वैन से सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैंड, विद्यालय एवं अन्य स्थानों जहां संक्रमण का खतरा बना रहता है वहां सैनेटाइज करवाने के साथ ही ध्वनि संदेश के माध्यम से ग्रामीणों को कोरोना महामारी से बचाव व उससे सम्बंधित जानकारी प्रसारित की जा रही है। संदेश के माध्यम से ग्रामीणों को कोविड 19 से सावधानी रखने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
जावर माइसं क्षेत्र की तीन पंचायतों में कोविड सुरक्षा किट का वितरण किया गया है जिसमें फेस शिल्डए मास्कएसैनेटाइजरए ग्लव्ज एवं साबुन प्रदान किये गये है। दूसरी लहर में संक्रमण को रोकने के लिये अब तक 2 हजार से अधिक मास्क प्रशासन और ग्रामीणों को उपलब्ध करवायें जा चुके है जिन्हें सखी परियोजना से जुड़ी महिलाओं ने बनायें है। अब तक 5 हजार से अधिक मास्क बना कर महिलाओं द्वारा 1 लाख से अधिक की आय कर इस संकटकाल में परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया है।

जावर माइंस द्वारा कोविड .19 बचाव के लिये समुदाय और प्रशासन को सहयोग के तहत् आस.पास के गाँवों में दवाईयों के किट वितरण अभियान शुरू किया है जिसमें सामान्य बीमारियों से बचाव की दवा निःशुल्क दी जा रही है। पहले चरण में 400 किट वितरित किये गये इस अवसर पर सरपंच टिडी बंसीलालए सरपंच अमरपुरा लक्ष्मण मीणाए चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक की उपस्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रए टिड्डी में पंचायतों को प्रदान की गयी। एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा गांव में ये दवाई किट घर.घर वितरित किया जाएगा। दवा किट को हिन्दुस्तान जिंक जावर माइंस की ओर से हेड सीएसआर जावर माइंस आनंद आनंद चक्रवर्ती और हेड एडमिन अभिमन्यु सिंह राणावत ने पंचायत को प्रदान किया।
स्माईल आन व्हील्स कार्यक्रम के तहत् स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता के तहत् सभी से कोरोना से बचावए अपनी बारी आने पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग टीकाकरण कराने, रजिस्ट्रेशन अवश्य करानेए कोरोना पर विजय पाने के लिये मास्क का उपयोग अवश्य करनेए मुंह और नाक को ढकने, मुंह और नाक को हाथों को छूने से बचने, हाथों को साबुन व पानी से धोते रहने, संभव हो तो सैनेटाइजर का उपयोग एवं दो गज की सामाजिक दूरी बनाए रखने का संदेश दिया जा रहा है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *