वेदांता समूह 2021 के ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क‘ से सम्मानित

BY — June 26, 2021

समूह की अन्य कंपनियां भी ग्रेट प्लेस टू वर्क से प्रमाणित
नई दिल्ली/मुंबई। कंपनी और कर्मचारियों को सस्टेनेबल और सशक्त बनाने की दिशा में देश की मेटल माइनिंग, आॅयल और गैस की प्रमुख उत्पादक वेदांता समूह को अपनी इकाइयों के साथ साथ ग्रेट प्लेस टू वर्क से सम्मानित किया गया है। समूह की बाल्को, केयर्न ऑयल एंड गैस, ईएसएल, हिंदुस्तान जिंक, आयरन ओर बिजनेस, टीएसपीएल और वेदांता झारसुगुडा ने ग्रेट प्लेस टू वर्क से प्रमाणित होने का गौरव हांसिल किया है।

यह सम्मान वेदांता समूह द्वारा कार्यविधियों की संस्कृति के प्रयासो का प्रमाण है, जो विश्वास, उच्च प्रदर्शन संस्कृति के पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देता है और अपने कर्मचारियों के बीच विश्वसनीयता, सम्मान, निष्पक्षता, गर्व और सौहार्द के पहलुओं को अपनाने हेतु प्रेरित करता है। प्रतिवर्ष ग्रेट प्लेस टू वर्क प्रमाण पत्र के लिये हजारों उद्योग एवं संस्थाओं द्वारा प्रयास किये जाते हैं जिसमें कर्मचारियों के चयन, नियुक्ति, विविधता और समावेश, पुरस्कार और मान्यता, प्रतिभा और प्रदर्शन प्रबंधन के क्षेत्र में निरंतर नवाचार और अग्रणी लोगों का आंकलन सम्मिलित होता है।
वेदांता समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील दुग्गल ने कहा कि ‘वेदांता देश के उन उद्योगो में से एक है जिसे समूह के रूप में इस प्रतिष्ठित प्रमाणपत्र सम्मानित किया गया है जो कि दूसरों के लिये बेंचमार्क स्थापित करता है। यह सर्वश्रेष्ठ एम्प्लोयर होने की दिशा में हमारे निरंतर प्रयासों का प्रमाण है।
इस अवसर पर ग्रुप सीएचआरओ मधु श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रेट प्लेस टू वर्क से सम्मानित होना वेदांता समूह द्वारा सकारात्मक कार्य वातावरण बनाने के लिए अपने कर्मचारियों और कंपनी के निरंतर प्रयास को सशक्त बनाने की दिशा में किये गये प्रयासों की मान्यता है। यह उत्कृष्टता की हमारी यात्रा में एक मील का पत्थर है और सभी क्षेत्रों में श्रेष्ठ एम्प्लोयर बनने के प्रयास में हमारे आत्मविश्वास को और बढ़ाता है। ”
वेदांता समूह की कंपनी, हिन्दुस्तान जिंक एक ग्रेट प्लेस टू वर्क-प्रमाणित के रूप में प्रमािणत होने पर सम्मानित महसूस करती है। यह प्रमाण एक उच्च-विश्वास और उच्च-प्रदर्शन संस्कृति वाले संगठन के निर्माण की दिशा में हिन्दुस्तान जिंक के कार्य की मान्यता को दर्शाता है। यह कर्मचारियों द्वारा व्यक्त की गई कंपनी की क्षमता का परिणाम है, साथ ही साथ वे अपने काम, अपनी नौकरी, टीम वर्क और कंपनी के प्रति समर्पित भावना को दर्शाता है, जो ‘ट्रस्ट-बेस्ड परफाॅमेंस कल्चर’ को सभी स्तरों पर संचालित किया जा रहा है। कंपनी ने कार्यबल के विभिन्न वर्गों के लिए कई पथ-प्रदर्शक नीतियां और प्रथाएं पेश की है, जिन्होंने वेदाता समूह के प्रयासों के तहत संगठन में उत्पादकता और लगाव को बढ़ाया है।
वेदांता द्वारा श्रेष्ठ संगठन बनने के अपने प्रयास में सकारात्मक कदम उठाये है जिसमें वाइस चेयरमैन की आंतरिक विकास कार्यशाला, उच्च क्षमता वाले कर्मचारियों को उनके करियर में जल्दी पहचानने और उन्हें बढ़ी हुई भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के लिए सलाह देने के लिए एक मजबूत कार्यक्रम, इसके बाद उनके विकास और प्रदर्शन की क्षमता को जांचने लिए एक संरचित समीक्षा तंत्र आदि है। विभिन्न इकाइयों में इस पहल के माध्यम से 1000 से अधिक लीडर्स को तैयार किया गया है। वी-रीच (स्नातक विकास कार्यक्रम), जो कि स्नातक कर्मचारियों के कैडर से युवा लीडर्स की पहचान और विकास की महत्वकांक्षा रखते उनकी भूमिकाओं को पहचानना। वी-लीड (विविधता विकास कार्यक्रम) अत्यधिक संभावित महिला उम्मीदवारों की क्षमता का आंकलन और उन्हें नेतृत्व की भूमिकाओं में तैयार करने के लिए पहल। समान अवसर नियोक्ता के रूप में वेदांता कंपनी खदान प्रबंधकों के रूप में महिलाओं को अवसर देने वाली भारत की पहली कंपनी बन गई है, जो वास्तविक महिला सशक्तिकरण की उपलब्धि है। एक्ट अप द्वारा प्रतिभा पहचान मूल्यांकन कार्यक्रम को प्रत्येक वर्ष संपूर्ण कंपनी में आयोजित किया जाता है जिसके माध्यम से अनुकूलित व्यक्तिगत विकास योजनाओं के साथ त्वरित कैरियर विकास के लिए बिजनेस स्टार और टेक्नीकल स्टार की पहचान की जाती है। वी-कनेक्टएक परामर्श कार्यक्रम है जिसके माध्यम से वेदांता ने प्रत्येक उच्च संभावित कर्मचारी को एक सलाहकार के साथ क्षमतावर्धान किया है ताकि उन्हें व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास यात्रा के माध्यम से मार्गदर्शन मिल सके। चेयरमैन पुरस्कार द्वारा कोविड-19 के चुनौतीपूर्ण समय के दौरान कर्मचारियों की प्रतिबद्धता को पहचान दी गयी जिन्होंने व्यवसाय को सुचारू संचालन के लिये प्रयास कर इसे सफल बनाया।
वेदांता के प्रमाणन पर वाइस प्रेसिडेंट ग्रेट प्लेस टू वर्क इंडिया विल्मा महापात्रा, ने ने वेदांता समूह को बधाई देते हुए कहा हम आशा करते हैं कि वेदांता समूह और इनकी इकाइयां ग्रेट प्लेस टू वर्क बनने की इच्छा रखने वाले समूहों के लिए मानक बढ़ाते रहेंगे।
ग्रेट प्लेस टू वर्क विश्व में सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों को बनाने, उनका आकलन करने और उनकी पहचान करने में वैश्विक आॅथरिटी है। ग्रेट प्लेस टू वर्क संस्थान की कार्यप्रणाली को कठोर और उद्देश्य के रूप में मान्यता प्राप्त है और इसे व्यापार, अकादमिक और सरकारी संगठनों में ग्रेट प्लेस टू वर्क को परिभाषित करने के लिए स्वर्ण मानक माना जाता है। विश्व स्तर पर, 60 देशों में 10,000 से अधिक संगठन इस मान्यता को प्राप्त करने हेतु प्रयासरत है।
कर्मचारियों, व्यापार भागीदारों और उनके परिवारों को सुरक्षा और सुरक्षा की भावना प्रदान करने और हित सुनिश्चित करने के लिए, वेदांता ने महत्वपूर्ण पहल और मानव संसाधन लाभ शुरू किए हैं,जिनमें सभी कर्मचारियों, व्यापारिक भागीदारों और उनके परिवारों के लिए टीकाकरण अभियान, विश्वव्यापी कवरेज के साथ सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास टर्म लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी। यह पॉलिसी कर्मचारियों के 5गुणा निश्चित वेतन का कवरेज प्रदान करती है जो कि 5 वर्षों के वार्षिक वेतन के बराबर है। व्यापारिक भागीदारों के लिए कोविड कवच बीमा जिसमें टर्म लाइफ, अस्पताल में भर्ती और मृतक के परिवार के सदस्यों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि, अंतिम आहरित वेतन और मेडीक्लेम का सेवानिवृति तक निरंतर भुगतान शामिल है।
वेदांता अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक टीकाकरण योजना पर कार्य कर रहा है। 1.12 लाख लोगों के टीकाकरण की योजना है जिसमें 46,000 कर्मचारी और परिवार के सदस्य शामिल होंगे। वेदांता टीकों की खरीद के लिए करीब 12 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *