Header Banner

हिन्दुस्तान जिंक ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्र के विकास हेतु दृढ़ संकल्पित

BY — August 10, 2021

हिंदुस्तान जिंक ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्र के विकास हेतु दृढ़ संकल्पित है। कंपनी की पहली प्राथमिकता आस पास के समुदाय के लोगो, कर्मचारी, व्यावसायिक भागीदार का हित है। हिन्दुस्तान जिंक जावर माइंस में आदिवासी समुदायों को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया।

जावर में, हिंदुस्तान जिंक टीम ने स्थानीय समुदाय के सदस्यों के साथ गीत, नृत्य और तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित कर अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जावर के एसबीयू डायरेक्टर किशोर कुमार ने नव पंजीकृत किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के सदस्यों को पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रदान किये। उन्होंने समाधान कृषि परियोजना के तहत किसानों के प्रयासों की सराहना करते हुए समुदाय की प्रगति सुनिश्चित करते हुए जावर की आदिवासी संस्कृति को संरक्षित करने के लिए स्थानीय लोगों को प्रोत्साहित किया। किशोर ने कोविड 19 लॉकडाउन के दौरान उनके द्वारा साथी समुदाय के सदस्यों की मदद करने हेतु किए गए निवारक और राहत प्रयासों की भी सराहना की। कार्यक्रम में समुदाय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply