Header Banner

उदयपुर के मेजर यशोवर्धन भाटी को सेना मैडल

BY — August 16, 2021

उदयपुर। उदयपुर के मेजर यशोवर्धन सिंह भाटी को भारतीय सेना मैडल (वीरता) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें जान की परवाह किये बिना जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को ढेर करने पर दिया गया है।

घाटी में 29 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) में कार्यरत भाटी की गत वर्ष दिसम्बर में बारामूला जिले में आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी। मेजर भाटी और उनकी टीम ने आतंकियों को घेर लिया था। घेराबंदी तोड़कर आतंकवादियों ने गोलीबारी करते हुए भागने का प्रयास किया जिसका भाटी और उनकी टीम ने जमकर मुकाबला किया और दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया। इससे पूर्व यहीं भाटी ने एक आतंकी को जिंदा पकड़कर पुलिस के हवाले करने में भी सफलता प्राप्त की थी। 29 आरआर के किये गए 4 प्रमुख ऑपरेशन में 10 आतंकियों को मार गिराने में भी भाटी व उनकी टीम शामिल रही।
उनकी निडरता और वीरता पर नॉर्दर्न आर्मी कमांडर द्वारा कमेंडेशन बैज प्रदान किया गया। भाटी ने 2010 में प्रशिक्षण के बाद भारतीय थल सेना में ग्रेनेडियर रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन लिया था। मेजर भाटी के पिता श्री सुभाषचंद्र भाटी भी सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वीरता पदक से सम्मानित होने पर भाटी के गांव राशमी तहसील के उंचा में भी हर्ष का माहौल है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply