तीन दिवसीय जॉब एवं एज्यूकेशनल फेयर 28 से

BY — August 25, 2021

बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार, आयेगी अनेक नामी कम्पनियंा
उदयपुर। कोरोना ने जहां हजारों को होनहार युवाओं की नौकरियंा छिन उन्हें बेरोजगार बना दिया,वहीं ऐसे में माय ब्राण्डिंग कम्पनी एवं शालीन जॉब्स के संयुक्त तत्वावधान में शहर के ऐसे युवाओं के लिये रोजगार के अवसरों की तलाश कर एक ही स्थान पर नामी कम्पनियों को एकत्रित कर रोजगार उपलब्ध कराने हेतु 28 अगस्त से पंचवटी स्थित आर.क.ेमॉल में 3 दिवसीय एज्यूकेशनल एवं जॉब फेयर लगा रहा है।

माय ब्राण्डिंग कम्पनी एवं शालीन जॉब्स के यशवर्द्धन खण्डेलवाल ने बताया कि इस जॉब फेयर में नामी कम्पनियों को एक ही छत के नीचे लाया जा रहा है जो अपने लिये शहर के अकाउन्ट्स एक्जिक्यूटिव, टेले टेªलर,डवलपर, रिक्यूट्रर,सेल्स एक्जिक्यूटिव,बीडीएम मेनेजर,ऑफिस असिस्टेन्ट्स,ग्राफिक डिजायनर, डिजिटल मार्केटर,सीए एण्ड सीएस,मार्केटिंग एक्जििक्यूटिव,स्टोर मेनेजर,फिटनेस ट्रेनर जैसे जॉब के लिये युवओं की तलाश कर उन्हें जॉब उपलब्ध करायेगी।
उन्होंने बताया कि शहर के पांच हजार ऐसे युवाओं को तलाशा गया है,जो उच्च शिक्षित होते हुए जिन्हें बेरोजगार है। ऐसे युवाओं को इस फेयर में ला कर उन्हें उनकी शिक्षा के अनुसार जॉब उपलब्ध करवानें का प्रयास किया जायेगा,ताकि शहर में बेरोजगारों की संख्या में कमी हो सकें और कम्पनियों को भी योग्य कर्मी उपलब्ध हो सकें। ऐसे लोगों को भी इसमें आमन्त्रित किया जा रहा है जो कहीं जॉब तो कर रहे है लेकिन अपने अनुभव और अपनी आंकाक्षाओं को उंची उड़ान देने के लिये नयी जॉब ढूंढ रहे है। इस फेयर में कम्पनियों को भी इसलिये आमन्त्रित किया जा रहा है ताकि वे भी अपनी कम्पनी के लिये योग्य कर्मी का चयन कर सकें।
यह फेयर ऐसे लोगों के लिये भी स्वर्णिम अवसर ला रहा है। फेयर प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *