पीएमसीएच को एनएबीएच की मान्यता

BY — September 29, 2021

उदयपुर। भीलों का बेदला स्थित पेसिफिक मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल उदयपुर को प्रतिष्ठित नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच) से मान्यता मिल गई है। एनएबीएच रोगियों की सुरक्षा व स्वास्थ्य देखभाल की गुणवत्ता संबंधी मान्यता और संबद्ध कार्यक्रम संचालित करता है। इसके मानक, मूल्यांकन और प्रमाणन एक निर्धारित अवधि के अंदर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुरूप मूल्यांकन प्रक्रिया पर आधारित होते हैं।

इस दौरान पीएमसीएच के चेयरमेन राहुल अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, ऐक्जिक्यूटिव डाॅयरेक्टर अमन अग्रवाल, सीईओ शरद कोठारी, ग्रुप डाॅयरेक्टर मेडिकल सर्विसेज डाॅ.दिनेश शर्मा एवं मेडिकल अधीक्षक डाॅ.आर.के.सिंह आदि उपस्थित थे। पीएमसीएच के चेयरमेन राहुल अग्रवाल ने बताया कि लेकसिटी में किफायती दरों पर विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करानें वाले अस्पतालों में शुमार पेसिफिक मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल को एनएबीएच ने मरीजों के प्रति गुणवत्तापूर्ण देखभाल, नैतिक व्यवहार, निरंतरता और प्रतिबद्धता को मान्यता प्रदान दी है। कोविड काल में मिली यह मान्यता अस्पाताल के लिए प्रेरणा स्रोत है। क्योंकि इससे अस्पताल के कोरोना योद्धाओं का मनोबल बढ़ता है और बहुत सारी सकारात्मकता आती है।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि हमें इस बात पर गर्व है कि एनएबीएच ने अस्पताल में अपना विश्वास प्रदर्शित किया है। हम पेशेवर वातावरण में सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करने का प्रयास जारी रखेंगे।
पेसिफिक मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल के सीईओ शरद कोठारी ने बताया कि एक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में पीएमसीएच में एक ही छत के नीचे अधिकतम चिकित्सा विभाग हैं। जिनमें कार्डियोलाॅजी,न्यूरोलॉजी,गैस्ट्रोएंटरोलॉजी,यूरोलाॅजी,नेफ्रोलॉजी एवं डायलिसिस,बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी,मेडिसन विभाग,जनरल सर्जरी विभाग, हड्डी रोग, स्त्री रोग,बाल एवं शिशू रोग आदि सहित अन्य विभाग शामिल हैं। पीएमसीएच लेकसिटी के लोगों और दक्षिणी राजस्थान क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लाभ के लिए किफायती दरों पर चिकित्सा सुविधाओं उपलब्ध करवा रहा है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *