उदयपुर की नाज़नीन प्रयागराज में सम्मानित

BY — November 21, 2021

उदयपुर। प्रयागराज स्थित हिंदुस्तानी अकादमी में गुफ्तगू साहित्यिक संस्थान द्वारा एक भव्य कार्यक्रम गुफ्तगू साहित्य समारोह 2021 का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत देश के प्रमुख साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। उदयपुर मूल की कुवैत निवासी नाजनीन अली को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कुवैत में निवासरत उदयपुर की नाज़नीन अली नाज़ को हिंदी, उर्दू भाषा एवं साहित्य के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार और प्रसार के लिए सुभद्रा कुमारी सम्मान से अलंकृत किया गया। नाज़नीन अली को उनकी लेखनी और विदेश में रहते हुए हिंदुस्तानी संस्कृति की मशाल जलाए रखने के लिए इस सम्मान से सम्मानित किया गया। ज्ञात रहे नाज़नीन अली हिंदी और उर्दू में कविताए गज़लए नज़्म और कहानी लिखती है।
कार्यक्रम के दौरान हुए मुशायरे में नाज़नीन अली ने अपने तारूफी शेर से अपने देश के प्रति अपनी मोहब्बत का इज़हार कुछ यूं किया कि ‘मेरा वतन मेरी मुहब्बत जान मेरी हिंद है, रहती कहीं भी हूं मगर पहचान मेरी हिंद है वही‘ अपनी नज़्म कलम से उन्होंने महफ़िल का दिल लूट लिया। इसके अलावा अकबर इलाहाबादी, कुलदीप नैयर, सीमा अपराजिता और कैलाश गौतम सम्मान से भी देश के उत्कृष्ट साहित्यकारों और पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने की और पुलिस महानिरीक्षक डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कमरुल हसन सिद्दीकी, मासूम राशिदी, प्रिया श्रीवास्तव सहित देश भर से प्रतिष्ठित साहित्यकारों और वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *