Header Banner

रुनाया के सह संस्थापक नैवेद्य अग्रवाल बने यंगएंटरप्रेन्योर

BY — December 14, 2021

कंपनी सस्टेनेबल बिजनेस ऑफ द ईयर से सम्मानित
मुंबई। भारत के सबसे तेज़ी से बढ़ते स्टार्ट. अप्स में से एकए रुनाया ने अपने आधुनिक व्यापार मॉडल के लिए और संसाधन क्षेत्र में परिवर्तन लाने के उपयक्ष में दो विशिष्ट सम्मान जीते हैं। रुनाया के सह.संस्थापक नैवेद्य अग्रवाल ने बिजनेस वर्ल्ड बीडब्ल्यू के युवा उद्यमी पुरस्कार २०२१ को जीता और कंपनी को वर्ल्ड सस्टेनेबिलिटी कांग्रेस द्वारा आयोजित ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी लीडरशिप अवार्ड्स के इस वर्ष के संस्करण में सस्टेनेबल बिजनेस ऑफ द ईयर के रूप में सम्मानित किया गया।

युवा उद्यमी पुरस्कार बीडब्ल्यू बिजनेस वर्ल्ड द्वारा संकल्पित एक वार्षिक आयोजन है, जहां भारतीय व्यापार तंत्र को बदलने वाले स्टार्ट.अप और उद्यमियों को सम्मानित किया जाता है। रुनाया के सह.संस्थापकए नैवेद्य अग्रवाल युवा उद्यमी पुरस्कार २०२१ के ३६ प्राप्तकर्ताओं में शामिल थे।
रुनाया ने संसाधन क्षेत्र में सर्कुलर इकॉनमी यानि परिपत्र अर्थव्यवस्था में अपने प्रयासों के लिए वर्ल्ड सस्टेनेबिलिटी कांग्रेस द्वारा आयोजितश् सस्टेनेबल बिजनेस ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता। पर्यावरण को बचाने के लिए और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिएए यह कंपनी ओडिशा के झार सुगुड़ा क्षेत्र में एक एल्युमीनियम ड्रोसरी साइक्लिंग प्लांट भी चलाती है।
रुनाया के सह.संस्थापक नैवेद्य अग्रवाल ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए कहाए ष्ये पुरस्कार रुनाया के संसाधन उद्योग में बदलाव लाने के दृष्टिकोण को दर्शाता है, पूरे रुनाया परिवार को मेरी तरफ से बधाई और कार्यक्रम के आयोजकों को मेरा आभार।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply