Header Banner

पेसिफिक विज्ञान महाविद्यालय द्वारा फुटबॉल सिलेक्शन ट्रायल

BY — December 18, 2021

आज पेसिफिक विज्ञान महाविद्यालय द्वारा फुटबॉल की यूनिवर्सिटी ट्रायल गाँधी ग्राउंड पर आयोजित की गई। विज्ञान महाविद्यालय के खेल अधिकारी डॉ पारस टाक ने बताया कि इस आयोजन मे पेसिफिक विश्वविद्यालय की 10 टीमो के 55 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स चैयरमैन प्रोफेसर हेमंत कोठारी ओर खेल सचिव डॉ जोगेंद्र सिंह ने किया तथा प्रो. कोठारी ने अपने उद्घाटन उद्बोधन में आह्वान किया कि खिलाड़ी को खेल भावना से खेलना चाहिए ओर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। इस सेलेक्शन ट्रायल को शकील अहमद ओर रामचंद्र सिंह सारंगदेवोत ने सम्पन्न करवाया तथा यूनिवर्सिटी के लिए बेस्ट टीम का चयन किया गया जो राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करेगी।
इस कार्यक्रम में विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. रामेश्वर आमेटा ओर कॉर्स समन्वयक दीपक व्यास ने उपस्थित रहकर खिलाड़ीयो का उत्साह वर्धन किया। इसमें खेल अधिकारी जितेंद्र सिंह चुंडावत, अभिनव शर्मा, गगन व्यास, महेंद्र चारण, आदि उपस्थित थे तकनीक सहयोग नरपत सिंह राव ओर ललित सेन के द्वारा दिया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply