Header Banner

पेसिफिक लॉ स्कूल में काव्य पाठ

BY — February 5, 2022

पेसिफिक विश्विद्यालय के पेसिफिक स्कूल ऑफ लॉ में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत काव्य पाठ एव गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बतौर कविवर महावीर सिंह राठौड़ पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी पुलिस थाना शिप्रापथ जयपुर, चेतना भाटी पुलिस उपाधीक्षक उदयपुर, डॉ. कांतिलाल यादव असिस्टेंट प्रोफेसर माधव यूनिवर्सिटी आबूरोड उपस्थित थे। कार्यक्रम के आरंभिक दौर में पेसिफिक स्कूल ऑफ लॉ के प्रोग्राम कोर्डिनेटर डॉ. सुभाष शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित कविवरों का अभिनन्दन कर स्वागत उद्बोधन दिया। तत्पश्चात पेसिफक यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट प्रोफेसर केके दवे ने उद्बोधन दिया एवं जिंदगी ना मिलेगी दोबारा फ़िल्म की कुछ पंक्तियाँ प्रस्तुत की। तत्पश्चात डॉ. कांतिलाल यादव ने मधुमास पर काव्य पाठ किया। तत्पश्चात चेतना भाटी ने कन्या भ्रूण हत्या पर स्वरचित कविता पाठ किया। महावीर सिंह राठौड़ ने गांवों की महत्ता एव खाकी की समाज में भूमिका एव बालिओं पर राजस्थानी लहजे में कविताएं प्रस्तुत की। पेसिफिक स्कूल ऑफ लॉ की प्राचार्या डॉ. पुष्पा मेहडू ने कवि हरिवंश राय बच्चन की कविता लहरों से डरकर नौका पार नही होती कविता का पाठ किया। अंत में डॉ. रत्ना सिसोदिया ने कार्यक्रम में उपस्थित कविवरों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. मनोज जोशी ने किया। कार्यक्रम के समन्वयक श्यामसिंह राजपुरोहित एवं डॉ. रत्ना सिसोदिया थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply