Header Banner

सापेटिया स्थित फैक्ट्री पर SIT का छापा

BY — June 30, 2022

इसी फैक्ट्री में वीडियो बनाने का अंदेशा
उदयपुर। उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड में SIT ने गुरुवार सुबह सापेटिया स्थित एक फैक्ट्री एसके इंजीनियरिंग पर तलाशी ली। वहां से टीम को कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी मिले बताते हैं। यहां फैक्ट्री में फेब्रिकेशन संबंधी काम होता है।

जानकारी के अनुसार टीम सुबह नक़ाब पहनाए दो लोगों को लेकर आई और उनकी निशानदेही पर बरामदगी की। बताया गया कि कुछ हथियार यहां से मिले। आरोपियों ने वीडियो भी यहां बैठकर बनाया था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है।
उधर सर्व हिन्दू समाज ने घटना के विरोध में सुबह टाउनहाल से मौन जुलूस निकाला। हजारों की संख्या में शहरवासी और युवा इसमें शामिल हुए और कन्हैया के हत्यारों को, फांसी दो फांसी दो, जय श्री राम, भारत माता की जय के नारों से गुंजायमान जुलूस में युवा इस आतंकी घटना से काफी आक्रोशित थे।

सापेटिया स्थित एसके इंजीनियरिंग फैक्ट्री
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply