Header Banner

कुंड पर आपाधापी, दो महिलाएं डूबी

BY — September 6, 2022

उदयपुर। जलझूलनी एकादशी पर निकलने वाली रामरेवाड़ी (बेवाण) के दर्शन को लेकर मची आपाधापी में धानमंडी स्थित बाईजी राज के कुंड पर एक हादसे में करीब 10 महिलाएं डूब गई। आरंभिक सूचना के अनुसार करीब 9 महिलाओं को निकाल लिया गया व दो की मृत्यु हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे हादसा हुआ जब प्रभु को जल आचमन कराया जा रहा था। जब परिक्रमा स्थल के आसपस जर्जर हो चुकी दिवार के पास महिलाएं पहुँच गई और दिवार ढह गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा, डिप्टी हर्ष रतनू सहित आला अधिकारी पहुंचे। टीम की मदद से दोनों महिलाओं के शव निकलवाए गए। एसडीआरएफ की टीम को भी बुलवाया गया। समाचार लिखे जाने तक सभी अधिकारी मौके पर ही मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply