पेसिफिक एमबीए छात्रों की समर इन्टर्नशिप में उल्लेखनीय सफलता

BY — September 6, 2022

पेसिफिक विश्वविद्यालय के फैकल्टी आॅफ मैनेजमेंट के एम.बी.ए. कार्यक्रम में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने समर इन्टर्नशिप में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने 45-60 दिनों तक भारत की विभिन्न ख्यातिनाम कंपनियों में इन्टर्नशिप की व 43 छात्रों ने प्रभावशाली स्टाईपेण्ड प्राप्त किया। अनेक विद्यार्थियों को कंपनियों की ओर से प्री-प्लेसमेंट आॅफर भी प्राप्त हुए।

डीन प्रोफेसर महिमा बिड़ला ने बताया कि समर इन्टर्नशिप एम.बी.ए. कार्यक्रम का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। महाविद्यालय की सैद्धान्तिक पढ़ाई से हटकर विद्यार्थी जब किसी कंपनी में जाकर इन्टर्न के रूप में काम करते हैं तब उन्हें कंपनियों की प्रबंधन प्रणाली का वास्तविक व व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है। साथ ही उन्हें काॅर्पोरेट जगत में सम्पर्क विकसित करने का भी अवसर मिलता है। इन्टर्न के रूप में किए गए कार्य से प्रभावित होकर कई बार कंपनियां इन्हीं छात्र-छात्राओं को नौकरी का आॅफर भी देती है।
समर इन्टर्नशिप प्रोग्राम के समन्वयक डाॅ. पुष्पकांत शाकद्विपीय ने जानकारी दी कि पेसिफिक फैकल्टी आॅफ मैनेजमेंट में अध्ययनरत विद्यार्थियों को हर वर्ष भारत की प्रमुख कंपनियों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इन्टर्नशिप के लिए भेजा जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी केडिला, जे.के. टायर, होटल उदयविलास, आई.सी.आई.सी.आई. बैंक, ड्रिम डवलपर, फोर्स मोटर कम्पनी, स्कुलनेट इण्डिया लिमिटेड, नोएडा, सांवलिया बिल्ड, अक्षय कन्सट्रक्शन, वेब स्नोर, नेच्युरल केम्को, ट्रेक2टेक प्राईवेट लिमिटेड, मुुथुत हाउसिंग फाईनेन्स, क्लासमेट कन्सलटेण्टस, फोर कन्सल्टेन्सी, महिन्द्रा फाईनेन्स, मारूति सुजूकी, जे.के. सीमेन्ट, अंबूजा सीमेन्ट आदि ख्यातिनाम कंपनियों के नई दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद, जयपुर, नोएडा आदि शहरों में स्थित कम्पनियों में पेसिफिक के विद्यार्थियांे ने इन्टर्नशिप की तथा 10000 से 54000 तक का स्टाईपेण्ड अर्जित किया। विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित समारोह में इन सभी छात्र-छात्राओं को प्रशंसा पत्र व अन्य पुरूस्कारों से सम्मानित किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *