Header Banner

वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर हिंदुस्तान जिंक ने शुरू किया गिव योरसेल्फ ए चांस अभियान

BY — October 10, 2022

उदयपुर। वेदांता समूह की जिंक-सीसा-चांदी उत्पादक कंपनी हिंदुस्तान जिंक ने न केवल कार्य पर बल्कि जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी अपनी सफलता सुनिश्चित करने के लिए मानसिक कल्याण के बारे में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया है।

कंपनी के इस तरह के प्रयासों के लिए मानसिक स्वास्थ्य को अनुकूल रखने को महत्वपूर्ण मानते हुए इस हेतु पहल कर गिव योरसेल्फ ए चांस अभियान की शुरूआत की है। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2022 पर शुरू किया गया हिंदुस्तान जिंक का अभियान एक प्रासंगिक संदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास करता है कि चाहे कोई भी स्थिति हो, मदद हमेशा उपलब्ध होती है। कंपनी का अभियान विश्व स्वास्थ्य संगठन की थीम मेकिंग मेंटल हेल्थ एंड वेल-बीइंग ए ग्लोबल प्रायोरिटी के अनुरूप है।
विश्व में मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। हिंदुस्तान जिंक का अभियान गिव योरसेल्फ ए चांस एक ऐसी फिल्म के माध्यम से इस बारे मंे जागरूक करता है जो किसी व्यक्ति की मानसिक स्थिति को प्रभावित करने वाले मुद्दों के इर्द-गिर्द दर्शायी गयी है। फिल्म विभिन्न तरीकों की खोज करती है जिनमें एक व्यक्ति आराम कर सकता है, सोना, दोस्तों और परिवार के साथ घूमना, या किसी विशेषज्ञ से सलाह लेना जैसे कदम से स्वयं को अवसर दे सकता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply