बहुप्रतीक्षित श्री श्री राधा गिरधारी के इस्कॉन मन्दिर का शिलान्यास 7 दिसम्बर को

BY — November 7, 2022

35 करोड़ की लागत से उदयपुर में बन रहा है मंदिर
उदयपुर। सनातन धर्म के सरक्षंण एवं संवर्धन हेतु समर्पित अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था इस्कॉन द्वारा नाथद्वारा रोड़ पर चिरवा टनल के पास 3.5 एकड़ भूमि पर लगीाग 35 करोड़ की लागत से बनने वाले श्री श्री राधा गिरधारी मन्दिर का निर्माण का शिलान्यास 7 दिसम्बर को किया जायेगा।

आचार्य मदन गाविन्ददास ने आज यहंा आयोजित एक प्रेस वार्ता में बताया कि सनातन धर्म के सरक्षंण एवं संवर्धन के उद्देश्य के लिए इस्कॉन उदयपुर द्वारा निकट भविष्य में चिरवा स्थित मोहनपुरा गांव में प्रतिष्ठित सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक केंद्र इस्कॉन कोवे(इस्कॉन कोवेसेन्टर ऑफ वैदिक एज्सूकेशन एण्ड योगा} द्वारा वेद एवं योग केंद्र के नाम से प्रारंभ करने जा रहा है। अरावली की उपत्यकाओं के एकांत एवं रमणीय स्थान मोहन पूरा चिरवा मे स्थित इस्कॉन कोवे मंे सुगम एवं सरलता से पहुँचा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि मन्दिर उदयपुरवासियो के साथ ही देश एवं विदेश के मानव समुदाय को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक प्रेरणा के लिए आकर्षित करेगा। एकलिंगजी एवं नाथद्वारा से भी यह स्थान निकट है तथा विशेष रूप से राजस्थान की स्वर्णिम संस्कृति एवं आध्यात्मिक परम्परा से भी रूबरू करवाएगा। पर्यटन की द्रष्टि से एकलिंगजी एवं नाथद्वारा के निकट होने से यह प्रकल्प अत्यन्त महत्वपूर्ण साबित होगा।

राजस्थान के किसानों काश्तकारों व बालको को अपनी पारम्परिक कला तथा स्वदेशी खेती के तरीकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा तथा इस संस्था के आसपास के गाँव की समग्र विकास की भी योजना है। उन्होंने बताया कि इस मन्दिर में आश्रम, वैदिक शिक्षण संस्थान, सम्पूर्ण सुविधा युक्त सभागार, उद्यान, गोवर्धन परिक्रमा यमुना रानी एवं युवा छात्रावास की भी योजना है,साथ ही गोविंदा शाकाहारी रेस्टोरेंट का भी निर्माण किया जायेगा और भविष्य में गुरुकुल एवं गौशाला के निर्माण की योजना है। इस परियोजना का कार्यभार संस्था ने विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी एवं ज़िम्मेदार भक्तो के सुपुर्द किया है।
इस्कॉन मंदिर के परियोजना निदेशक(प्रोजेक्ट डायरेक्टर) मदनगोविंद दास जिन्हें जॉनसन- जॉनसन ,यूनिलीवर इंडिया, श्री लंका, इंडोनेशिया, एवं आई आई एम उदयपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थाओं मे नेतृत्व का 17 वर्षाे का अनुभव है। साथ में व्यवसायी एवं एडवाजरी कमेटी के अध्यक्ष रवि बर्मन भी जुड़े हुए है जो वर्षों पूर्व श्रीनाथ जी की शरण में रहने की लालसा से कानपुर से उदयपुर आ गए। वोलकेम के पूर्व सीईओ एवं उपाध्यक्ष सुतीन्द्र कुमार महाजन, व्यवसायी एंव रोटरी क्लब उदयपुर एंव यूसीसीआई के सदस्य राकेश माहेश्वरी,व्यवसायी एवं रोटरी क्लब एलीट के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के अलावा
कई अनेक सम्मानित एवं अनुभवी कार्यकारी सदस्य हैं जो स्वेच्छा से सेवाए प्रदान कर रहे हैं।
देश विदेश में प्रतिष्ठित आर्किटेक्ट सुनील लढ़ा ने खूबसूरत वृंदावन थीम पर इस मंदिर का डिजाइन तैयार किया है यह प्रोजेक्ट 4-5वर्ष में तैयार करने का लक्ष्य है। जिसकी अनुमानित लागत 30-35 करोड़ होगी। इस्कॉन उदयपुर 2015 में प्रारम्भ हुआ था। वर्तमान में इस्कॉन का केंद्र जगन्नाथ मंदिर उदयपुर मंे आयड़, गंगू कुंड के पास स्थित है।जहाँ मंदिर के महाप्रबंधक मायापुरवासी मदनगोविन्द दास के सफल मार्गदर्शन में कृष्ण भावना का प्रचार किया जा रहा है।
इस अवसर पर इस्कॉन संस्था के वैश्विक जीबीसी(गवर्निग बॉडी कमीशन) के परम् पूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज’ ,राजस्थान और कई अन्य राज्यो के जोनल सेक्रेट्री देवकी नंदन दास, क्षेत्रीय प्रमुख परम् पूज्य भक्ति प्रचार परिव्राजक महाराज, जोनल सुपरवाइजर
परम् पूज्य भक्ति आश्रय वैष्णव स्वामी महाराज और बहुत से उदयपुर के वरिष्ठ अधिकारी एवं जानेमाने उद्योगपति उपस्थित रहेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *