Header Banner

पेसिफिक में खो-खो टूर्नामेंट का आयोजन

BY — November 28, 2022

पेसिफिक विश्वविद्यालय के पेसिफिक होटल मैनेजमेंट संस्थान द्वारा इंटर कॉलेज खो-खो टूर्नामेंट का आयोजन पेसिफिक विश्वविधालय के मैदान में किया गया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन विश्वविधालय के वाइस चांसलर डॉ. केके दवे द्वारा किया गया। खो . खो प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के अलग-अलग कॉलेज की कुल 6 टीमों ने भाग लिया। संस्थान के निर्देशक श्री विनोद कुमार सिंह भदौरिया ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ खेलकूद प्रतियोगिता आज सभी के विकास में महत्वपूर्ण हैं।
खो.खो टूर्नामेंट में 6 भागो में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के रनर अप विश्वविद्यालय के आर्ट्स विश्वविद्यालय के विद्यार्थी रहे। पेसिफिक कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के विद्यार्थियों ने विजेता का खिताब जीता। सभी विजेता खिलाड़ियों को संस्थान द्वारा पुरुस्कार वितरित किए गए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply