Header Banner

समर ने जीता राज्य स्तर बॉक्सिंग का गोल्ड

BY — December 4, 2022

उदयपुर। संत ग्रेगोरियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 11 अध्ययनरत मेधावी बॉक्सिंग छात्र समर सिंह यदुवंशी ने हाल ही में स्वामी केशवानंद स्कूल एंड कॉलेज सीकर में सम्पन्न 66 वीं राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता अंडर 19 में गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल एवं शहर का नाम रोशन किया है|

प्रवक्ता सत्य भूषण शर्मा ने बताया कि समर सिंह ने जिला स्तर पर माउंट लिट्रा स्कूल के तत्वावधान में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का पूर्व में ही परिचय दे दिया था |छात्र की इस शानदार सफलता पर फ़ादर जोस चेम्मण, प्राचार्या प्रीती माथुर ,उप-प्राचार्या शुभा जोस एवं समस्त शिक्षकों ने ख़ुशी जाहिर की एवं बधाई दी

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply