उदयपुर से गंगासागर ट्रेन 25 फरवरी को होगी रवाना

BY — February 6, 2023

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2022
उदयपुर। राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2022 के अन्तर्गत उदयपुर से गंगासागर टेªन 25 फरवरी को सुबह 10 बजे उदयपुर मुख्य रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।

देवस्थान आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि इस टेªन में 1080 वरिष्ठ नागरिक यात्री व 38 राजकीय स्टाफ सहित कुल 1118 यात्री यात्रा करेंगे। उदयपुर स्टेशन से उदयपुर व जोधपुर संभाग के कुल 370 यात्री यात्रा में सवार हांेगे वहीं अजमेर रेलवे स्टशेन से अजमेर व बीकानेर संभाग के कुल 320 यात्री व भरतपुर रेलवे स्टशेन से भरतपुर, कोटा संभाग व जयपुर संभाग के 390 यात्री यात्रा में सवार होंगे। समस्त यात्रियों को निर्धारित रेलवे स्टेशन पर पहंुचने को कहा है ताकि समय पर समस्त प्रक्रिया समय पर पूर्ण कर सके। संबंधित यात्रियों को उदयपुर मुख्य रेलवे स्टेशन पर प्रातः 6 बजे, अजमेर रेलवे स्टेशन पर प्रातः 10 बजे एवं भरतपुर रेलवे स्टेशन पर दोपहर 1 बजे रिपोर्ट करना होगा। इस यात्रा में लॉटरी की मुख्य सूची में चयनित यात्रियों को ही आमंत्रित किया गया है। प्रतीक्षा सूची के भी यात्रियों को टेªन में जगह के आधार पर भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि रेलगाड़ी में सभी चयनित तीर्थ यात्रियों को व्यक्तिशः दूरभाष एवं संदेश के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। यात्री अपने साथ ऑनलाइन भरे गये आवेदन-पत्र की हार्ड कॉपी मय प्रमाणित चिकित्सीय प्रमाण-पत्र, मूल जनआधार, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य होगा, साथ ही दैनिक उपयोग की सामग्री आवश्यक औषधियां, व्यक्तिगत आवश्यकता हेतु नकदी, कपड़े साथ लाने होंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *