Header Banner

देवास-तृतीय एवं चतुर्थ के लिए 1691 करोड़ स्वीकृत

BY — March 11, 2023

उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर शहर में अतिरिक्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए देवास-तृतीय एवं चतुर्थ बांधों के निर्माण के लिए 1691 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इससे उदयपुर शहरवासियों की पेयजल आपूर्ति संबंधी समस्याओं का स्थाई निराकरण किया जा सकेगा।

इन बांधों के द्वारा उदयपुर शहर में पेयजल की आपूर्ति के लिए 1 हजार मिलियन क्यूबिक फीट जल प्रतिवर्ष डायवर्ट किया जाएगा। उदयपुर शहर में इन बांधों से 3.43 करोड़ लीटर अतिरिक्त पेयजल उपलब्ध होने से 6 लाख से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने बजट 2023-24 में उदयपुर में देवास-तृतीय एवं चतुर्थ बांधों के निर्माण की घोषणा की थी। उक्त बजट घोषणा की अनुपालना में यह स्वीकृति दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply