पेसिफिक में पेसि चौपाटी 18 को

BY — March 13, 2023

उदयपुर। पेसिफिक विश्वविद्यालय के पेसिफिक होटल प्रबंधन संस्थान में 18 मार्च को एक दिवसीय रंगारंग पेसि चौपाटी का आयोजन संस्थान द्वारा किया जाएगा। यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है जिसमें विश्वविद्यालय के अतिरिक्त उदयपुर संभाग से भी सभी को आमंत्रित किया जाता है।

संस्था निदेशक विनोद कुमार सिंह भदौरिया ने बताया कि पूरे भारतवर्ष में मोटे अनाज को बढ़ावा दिया जा रहा है उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पेसि चौपाटी में भी मुख्यतः एक स्टॉल मोटे अनाज के खाद्यान्न की लगाई जाएगी जिसमें रागी, बाजरा, जौ ,ज्वार, कांगनी से निर्मित कथ, टिक्की और खिचड़ा मुख्य है इसके अलावा भी पानी पुरी, आलू टिक्की, छोले कुलछे, इटालियन पास्ता के साथ ही अलग-अलग तरह की मॉकटेल का स्टॉल भी मुख्य है। सभी के मनोरंजन के लिए गेम्स स्टॉल का भी आयोजन किया गया है। पेसि चौपाटी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य संस्थान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अपनी पाककला को बताने का अवसर प्रदान करना है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *