Header Banner

नए श्रम कानून पर पेसिफिक में कार्यशाला आरंभ

BY — March 17, 2023

पेसिफिक स्कूल ऑफ लॉ, पेसिफिक यूनिवर्सिटी तथा इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट उदयपुर चेप्टर द्वारा ‘नए श्रम कानून तथा औद्योगिक संबंध‘ विषयक दो दिवसीय वर्कशॉप आरंभ हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रो सुभाष शर्मा ने सभी अतिथियों एवम् प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रो हेमंत कोठारी, डीन पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज, पाहेर यूनिवर्सिटी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रो केके दवे, प्रेसिडेंट पाहेर यूनिवर्सिटी ने वर्कशॉप का महत्व बताते हुए अनुभव साझा किए। वर्कशॉप के मुख्य वक्ता आदित्य अरोड़ा; जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी तथा प्रदीप पालीवाल एडवोकेट उदयपुर ने श्रम विधियों का परिचय देते हुए विभिन्न पक्षों पर प्रतिभागियों से चर्चा की। कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रो दिपिन माथुर, प्रणय जानी, डॉ पुष्पा मेहदू, डॉ रत्ना सिसोदिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र सिंह भाटी ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply