संभागीय आयुक्त भट्ट ने पैदल चलकर लिया यातायात प्रबंधन का जायजा

BY — March 19, 2023

बेतरतीब वाहनों व अतिक्रमण को हटवाया
उदयपुर। शहर को दुर्घटना मुक्त बनाने और अभियान की गतिविधियों का जायजा लेने संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट रविवार सुबह खुद सड़क पर उतरे और करीब एक घंटे तक पैदल चलकर सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग और अतिक्रमण को हटवाकर सुचारू ट्रैफिक के लिए संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

चेटक से देहली गेट तक पैदल चलकर लिया जायजा:
संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट रविवार सुबह साढ़े दस बजे अचानक ही अकेले ही चेटक सर्किल पहुंचे और यहां पर इकोन संस्थान व ट्रैफिक पुलिस के साथ चलाई जा रही गतिविधियों को देखा। ट्रैफिक पुलिस उपाधीक्षक कुशाल चोरडि़या व इकॉन समूह के शुभम तायलिया ने यहां गतिविधियों के बारे में संभागीय आयुक्त को अवगत कराया। वे यहां से पैदल ही देहलीगेट की ओर निकल पड़े और जहां-जहां भी सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग और अतिक्रमण दिखाई दिया, उसे हटवाया। इस दौरान उन्होंने कोर्ट चौराहा, कलेक्ट्रेट, देहलीगेट व हाथी पोल में वोलियंटर्स व ट्रेफिक पुलिसकर्मियों द्वारा दुपहिया वाहनों को एक लेन में और तिपहिया व चौपहिया वाहनों को अलग लेन में लगाने व की जा रही समझाइश को देखा।
दुकान के बाहर वाहन दिखे तो होगी दुकान बंद : चेटक सर्किल के पास रेस्टोरेंट, दवाइयों और फूलों की दुकान के बाहर बड़ी संख्या में दुपहिया और चौपहिया वाहन पार्क किए हुए दिखाई दिए तो संभागीय आयुक्त भट्ट ने संबंधित दुकानदारों को बुलाया और सख्त लहजे में वाहनों को तत्काल हटवाने के निर्देश देते हुए तल्ख शब्दों में कहा कि यदि कल से आपकी दुकान के बाहर ग्राहकों के वाहन पार्क किए हुए दिखे तो दुकान बंद करवा दी जाएगी।
ट्रैफिक नियमों का पालन करने वालों को दिया प्रमाण पत्र:
संभागीय आयुक्त भट्ट ने देहली गेट पर लेन में खड़े और यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों से संवाद भी किया और उन्हें दुर्घटना से बचाने की दृष्टि से नियमों का पालन करने की समझाइश भी की। इस दौरान उन्होंने हेलमेट पहनने वाले दुपहिया वाहन चालक व सीट बेल्ट लगाने वाले चौपहिया वाहन चालक को इकोन संस्थान की ओर से रोड सेफ्टी अवार्ड भी प्रदान किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *