उदयपुर कलक्टर मीणा का सागवाड़ा में नागरिक अभिनंदन

BY — May 1, 2023

अच्छा काम करने से मिलती है आत्मसंतुष्टि – मीणा
उदयपुर। उदयपुर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा को राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री उत्कृष्ट अवार्ड (सीएम एक्सीलेंस अवार्ड) से सम्मानित किए जाने पर सागवाड़ा में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

प्रदेश के जल संसाधन मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया, टीएडी मंत्री अर्जुनसिंह बामनिया, वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश खोडणिया, पूर्व राज्यमंत्री असरार अहमद, खेरवाड़ा विधायक दयाराम परमार, प्रतापगढ़ विधायक रामलाल मीणा, विधायक नगराज मीणा, पूर्व विधायक लालशंकर घाटिया व शंकरलाल अहारी, जनजाति आयोग सदस्य पन्नालाल मीणा, सागवाड़ा नगरपालिका अध्यक्ष नरेन्द्र खोडणिया सहित कई विशिष्ट-अतिविशिष्ट जनों की मौजूदगी में आयोजित अभिनंदन समारोह में कलक्टर मीणा को अतिथियों द्वारा फूलमालाओं, शाल ओढ़ाकर व अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया।
उदयपुर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने कहा कि अच्छा काम करने पर सम्मान ज़रूर मिलता है और सम्मान से भी बड़ी बात है आत्म संतुष्टि जो इस आदिवासी क्षेत्र में काम करके मिली है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *