Header Banner

स्पेशल ट्रेन यात्रा पर बनी डॉक्यमेंट्री लॉन्च, यूट्यूब पर उपलब्ध

BY — May 2, 2023

उदयपुर। जनवरी 2023 में उदयपुर से सम्मेद शिखर की यात्रा स्पेशल ट्रेन के माध्यम से करवायी गयी थी, इस पर एक डॉक्यमेंट्री बनायी गयी है।

अन्तर्मना स्पेशल ट्रेन में संघपति सुशीला और बंसती वेलावत परिवार की ओर से 1500 यात्रियों को निःशुल्क यात्रा करवायी गयी थी। 7 दिवसीय यात्रा की शुरूआत से लेकर उदयपुर वापसी तक का सुन्दरता से फिल्मांकन किया गया है। साथ ही तीर्थराज सम्मेद शिखर की महिमा को प्रस्तुत किया गया है। डॉक्यूमेंट्री की लॉचिंग शांतिलाल वेलावत द्वारा समारोहपूर्वक की गयी, अब यह यू ट्यूब पर उपलब्ध है। डॉक्यूमेट्री फिल्म का निर्माण सावन कुमार दोसी द्वारा किया गया है। ये डॉक्यूमेंट्री यात्रियों के मन में यात्रा की यादों को ताजा कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply