भारत आध्यात्मिक व आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर – पूनावाला

BY — May 5, 2023

उदयपुर। पेसिफिक यूनिवर्सिटी में जी-20 के कार्य समूह वाई-20 के तहत मशहूर वकील, सिविल राइट्स एक्टिविस्ट शहजाद पूनावाला ने मुख्यवक्ता के रूप में डेवलपिंग इंडिया ऐस फ्रंट रनर इन ग्लोबल लीडरशिप डायसपोरा में विचार व्यक्त किए।
उन्होंने भारत की बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था और विश्व में भारत की बढ़ती हुई साख के बारे में बताते हुए कहा कि भारत 5वी विश्व की अर्थव्यवस्थाओं में एक है जहां पर युवा शक्ति को रोजगार की आपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में तीव्र गति से प्रगति जिन क्षेत्रों में हुई है उसमे से मुख्यतः एयरक्राफ्ट डील, एयरपोर्ट का निर्माण, एक्सप्रेस हाईवे का निर्माण, स्टार्टअप्स, मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनीज का विस्तार, वैक्सीनेशन व अनेक एसे क्षेत्र है जिससे यह प्रभाव रहा कि अमेरिका में भी लोगो को भारत रोजगार के अवसर प्रदान कर रहा है।
उन्होंने युवाशक्ति से आव्हान किया कि आप अपनी ऊर्जा कंस्ट्रक्टिव और प्रोडक्टिविटी में लगाए और भारत के सबसे बड़े युवा देश में अपनी इस ऊर्जा का और इसे महान बनाने में संचार करे।
प्रो. कृष्णकांत दवे, कुलपति, पेसिफिक यूनिवर्सिटी ने अपने स्वागत भाषण में ळ-20 के वसुधैव कुटुंबकम् वन अर्थ वन फैमिली वन फ्यूचर के कॉन्सेप्ट पर अपने विचार रखे। शहजाद पूनावाला के बारे में उन्होंने बताया कि छोटी उम्र में राजनीति एवं अन्य पटल पर एक बड़ा मुकाम हासिल किया। उन्होंने यह भी बताया कि पैसिफिक विश्वविद्यालय एवं इंड जीनियस के मध्य जो एमओयू हुआ जिसके अंतर्गत यह इवेंट आयोजित किया गया। इसमें इंड जीनियस के मानव मुंदड़ा, महानगर विश्वविद्यालय संयोजक और सिटी कोऑर्डिनेटर मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन प्रो हेमंत कोठरी ने दिया व बताया कि पेसिफिक विश्वविद्यालय नवाचार की ओर अग्रसर है व यूथ 20 के लिए ळ-20 देशों ने जो उद्देश्य तय किए है पेसिफिक विश्वविद्यालय भी उनका अनुसरण कर रहा है। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के सभी डीन, डायरेक्टर, फैकल्टी व स्टूडेंट्स मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन लक्षिता परिहार व तकनीकी सहायता डॉ राजेश कांजा एवं टीम द्वारा किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *