Header Banner

हिंदुस्तान जिंक स्मेल्टर देबारी के सहयोग से कक्षा-कक्ष का पुनर्निर्माण

BY — May 10, 2023

हिन्दुस्तान जिंक अपने संयंत्र के आसपास सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्य प्रभावी रूप से करता रहा है। इसी क्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय आनंदपुरा एवं पंचायत तुलसीदासजी की सराय द्वारा आनंदपुरा विद्यालय के हिन्दुस्तान जिंक द्वारा किये गये पुनर्निमाण का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर एसबीयू निदेशक, जिंक स्मेल्टर देबारी मानस त्यागी एवं तुलसीदासजी की सराय स्कूल, प्रधानाध्यापिका सुमन सैनी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय आनंदपुरा की प्रधानाध्यापिका दुर्गा शर्मा एवं तुलसीदासजी की सराय के सरपंच कन्हैयालाल डांगी ने विद्यालय के पुनर्निमाण और विद्यार्थियों को सीखने के लिये बेहतर माहौल देने हेतु हिन्दुस्तान जिंक द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में 200 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर मानस त्यागी एवं विद्यालय के समीप निवासी रामलाल गायरी ने फिता काट कर कक्षा कक्षों का उद्घाटन किया। रामलाल गायरी ने नवीनीकरण के दौरान स्कूल की कक्षाओं को अपने घर पर आयोजित करने की सुविधा प्रदान की। आनंदपुरा विद्यालय में वर्तमान में 80 विद्यार्थी अध्ययनरत है। इस विद्यालय के पुनर्निमाण से पूर्व मानसून में पानी टपकने की समस्या थी। विद्यालय और पंचायत के अनुरोध पर विद्यालय में बिजली फिटिंग और पेंट सहित विकास के कार्य हिन्दुस्तान जिंक के सीएसआर परियोजन अंतर्गत किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply