जो काम करे, उसे मौका मिले और सम्मान भी – गुप्ता

BY — July 31, 2023

भारतीय पत्रकार संघ ऐआईजे के राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान समारोह मे देश भर के पत्रकारों का सम्मान
उदयपुर। एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट भारतीय पत्रकार ऐआईजे के देशभर के पत्रकारों का राष्ट्रीय सम्मान समारोह राजस्थान के झीलो की नगरी उदयपुर में धूमधाम से संपन्न हुआ।
भारतीय पत्रकार संघ राजस्थान के प्रदेश महासचिव डॉ. चेतन ठठेरा ने बताया कि एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट के देशभर के पत्रकारों का सम्मेलन और सर्वश्रेष्ठ पत्रकारों का सम्मान समारोह झीलों की नगरी उदयपुर के हिरण मगरी सेक्टर 4 में स्थित अटल सभागार भवन में हुआ। इस समारोह में विभिन्न राज्यों के पत्रकारों ने भाग लिया कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता, समाज और राजनीति पर चर्चा की साथ ही वर्तमान स्थिति में पत्रकारों का सम्मान उनकी सुरक्षा पर भी सवाल उठाया।

ऐआईजे के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण भारत सरकार एनएसएससी सदस्य पूर्व सभापति नगर परिषद डूंगरपुर के केके गुप्ता, विशिष्ट वक्ता डॉ प्रतीक श्रीवास्तव चीफ एडिटर डीजीआना न्यूज़ चैनल, अध्यक्षता श्रीकांत चतुर्वेदी समूह संपादक नवभारत राष्ट्रीय संरक्षक ऐआईजे, विशिष्ट आमंत्रित पुष्पेंद्र वैद्य सीनियर स्पेशल कॉरस्पॉडेंट ज़ी न्यूज़, अति विशिष्ट अतिथि जी एस टांक महापौर नगर निगम उदयपुर, विशिष्ट अतिथि हेमंत पाल संपादक दैनिक सुबह सवेरे फिल्म समीक्षक कार्यक्रम सूत्रधार विक्रम सेन राष्ट्रीय अध्यक्ष ऐआईजे, अति विशिष्ट अतिथि पारस सिंघवी उप महापौर नगर निगम उदयपुर, अति विशिष्ट अतिथि अमृत कलासुआ सभापति नगर परिषद डूंगरपुर रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया इस अवसर पर आलोक विद्यालय की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना का गायन किया। इसके बाद भारतीय पत्रकार संघ ऐआईजे के प्रदेश अध्यक्ष विवेक पराशर ने देशभर से आए मेहमानों का स्वागत और अभिनंदन किया।
समारोह मैं कथक आश्रम के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मान्या डोंडेरिया, दिविजा चौधरी, ने मनमोहक प्रस्तुति से दर्शको की तालिय बटोरी प्रस्तुती देने वाले सभी बच्चों का भी सम्मान किया गया।
उद्योगपति एवं इजीफ्लक्स कंपनी के निदेशक अशोक बोहरा ने कहा कि सरकार ने वर्षो पूर्व राजस्थान में प्लास्टिक बैन कर दिया लेकिन संबंधित विभाग एवं नगर निगम के उस आदेश को धरातल स्तर पर अमलीजामा पहनाने में नाकाम रहे है और यहीं कारण है कि गुजरात से प्रति दिन धड्डले से अवैध रूप से आ रहे प्लास्टिक के कारण सरकार को सालाना करोड़ों रूपयें के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
वे आज भारतीय पत्रकार संघ की प्रदेश एवं उदयपुर इकाई द्वारा हिरणमगरी से. 4 सिथत अटल सभागार में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में बतौर विशिष्ठ बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में प्रतिदिन लगभग 480 टन प्लास्टिक वेस्ट होता ही जिसमें से 30 प्रतिशत प्लास्टिक कैरी बैग का ही यानी लगभग 144 टन प्लास्टिक गुजरात से आता है।
डॉ हेमंत जोशी गादीपति सेवक श्री काली कल्याण शक्तिपीठ को आस्था सेवा परोपकार के कार्यो के लिए आपको भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर सुशील चित्तौड़ा गादीपति मैं परम उपासक श्री सगस जी कल्याण शक्तिपीठ मंडी की नाल उदयपुर डॉ हेमंत जोशी गादीपति एवं कल्ला जी उपासक श्री काली कल्याण शक्ति पीठ सेक्टर 4 उदयपुर, श्रद्धा गट्टानी उद्योगपति एवं निर्देशक ओरिएंटल पैलेस उदयपुर, डॉ नरेश शर्मा निर्देशक शांतिराज हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड उदयपुर, डॉक्टर कल्पेश चौधरी चौधरी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर सेक्टर 4 उदयपुर, अशोक बोहरा निर्देशक इजी फ्लेक्सों, अभिषेक सिन्हा निर्देशक गुड डॉट, मीनल खमेसरा, रुचि शर्मा पार्थ खमेसरा, डी.एल पाटीदार डायरेक्टर वत्स ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर, नारायण सेवा संस्थान ऐ आई जे के दिनेश गोठवाल योगेश नागदा विभूति शर्मा मो.यासर, विकास जैन मुकेश कलासुआ, भंवर सिंहं, अमित शर्मा, प्रहलाद, अमित दशोरा, नितिन दशोरा, रतन चौहान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र सेन व सरिता जैन ने किया ।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *