राजस्थान मिशन-2030 : विजन को लेकर सरकार मिशन मोड पर

BY — August 31, 2023

उदयपुर। राजस्थान को वर्ष 2030 तक देश के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में खड़ा करने की मंशा से तैयार किए जाने वाले विजन दस्तावेज को लेकर सरकार मिशन मोड पर काम कर रही है।

राजस्थान मिशन-2030 को लेकर प्रदेश भर में विभागवार बैठकों, परामर्श शिविरों और चर्चाओं का दौर चल रहा है। इसके अलावा ऑनलाइन माध्यम से भी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सुनिश्चित कर उनके सुझाव प्राप्त करने की कवायदें चल रही हैं।
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के विकास, समस्त नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने तथा राजस्थान को देश में अग्रणी बनाने के लिए मिशन-2030 की परिकल्पना प्रस्तुत की। इसके तहत प्रदेश को अग्रणी बनाने के लिए मानक निर्धारित करने तथा उन मानकों को प्राप्त करने की कार्ययोजना तैयार करने के लिए विजन दस्तावेज बनाने की घोषणा की थी। इसमें प्रदेश भर के 1 करोड़ से अधिक लोगों के सुझाव लेने का लक्ष्य तय किया गया है। मिशन के तहत प्रत्येक विभाग के माध्यम से हितकारकों की बैठकें, परामर्श शिविर एवं चर्चाएं आयोजित की जा रही हैं। इसमें आमजन खुलकर अपने सुझाव प्रस्तुत कर रहे हैं। इन सुझावों के आधार पर विजन दस्तावेज तैयार किया जाना है। राजस्थान मिशन-2030 के तहत उदयपुर जिले में भी जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में मैराथन बैठकें हो रही हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *