Header Banner

होण्डा की नई गाड़ी एलीवेट को लान्च कर बाजार में उतारा

BY — September 4, 2023

अब तक 35 गाड़ि़यों की हुई बुंिकग
उदयपुर। चार पहिया वाहन निर्माता कंपनी होण्डा ने आज अपनी नई कोंम्पेक्ट एसयूवी एलीवेट का आज कंपनी के अधिकृत डीलर मादड़ी मेवाड़ इन्डस्ट्रीयल एरिया स्थित ऑटोकैम होंडा शोरूम पर होटल लेमन टी के महाप्रबन्धक कमलसिंह ने फीता काटकर बाजार में उतारा।

ओटोकैम होण्डा के महाप्रबन्धक हेमेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि होण्डा की यह नयी अत्याधुनिक गाड़ी उदयपुर शहर में उतारा। कंपनी ने अब तक इस गाड़ी की 35 बुकिंग की जा चुकी है। जिसमें आगमी 3 माह के दौरान डिलीवरी दी जायेगी।
उन्होंने बताया कि होंडा एलिवेट गाड़ी में अनेक विशेषतायें है जिनमें चिकना और वायुगतिकीय डिजाइन,उन्नत प्रौद्योगिकी एकीकरण, पर्यावरणीय जिम्मेदारी के साथ असाधारण प्रदर्शन के साथ व्यापक सुरक्षा सुविधाए एवं शानदार और विशाल आंतरिक सज्जा शामिल है। चन्द्रवीरसिंह पंवार ने बताया कि होंडा एलिवेट ऑटोमोटिव परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण कदम का प्रतिनिधित्व करता है। यह प्रदर्शन, शैली और स्थिरता में उत्कृष्ट वाहन प्रदान करने की होंडा की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हम इस उल्लेखनीय वाहन को गतिशील शहर उदयपुर में पेश करते हुए रोमांचित हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply