Header Banner

पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय का सांस्कृतिक फेस्टिवल स्पंदन 26 से

BY — October 21, 2023

चार दिन तक होगा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
उदयपुर। स्वस्थ्य शरीर के लिए खेलकूद और मनोरंजन जरूरी है और इसी उद्देश्य से पेसिफिक मेडिकल विष्वविघालय की ओर से सांस्कृतिक फेस्टिवल स्पंदन-2023 के पोस्टर का विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. एपी गुप्ता, पीएमसीएच के डीन डॉ. एमएम मंगल, वाइस प्रिंसिपल विनोदिनी वराडे, डेन्टल कॉलेज के प्रिसिपल डॉ. रवि कुमार, नर्सिग कॉलेज के डीन डॉ. केसी यादव, फिजियोंथेरेपी कॉलेज के डॉ. जफर खान, असिस्टेट डीन स्टूडेन्ट वेलफेयर नीरज चपलोत एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ईशा श्रीवास्तव ने विमोचन किया।

विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डा. एपी गुप्ता ने बताया कि 26 से 29 अक्टूबर तक होने वाले इस फेस्टीवल में मेडिकल, डेन्टल, नर्सिग एवं फिजियोथेरेपी कॉलेज के छात्र एवं छात्राएं भाग लेंगे।
संस्थान के असिस्टेट डीन स्टूडेन्ट वेलफेयर नीरज चपलोत ने बताया कि भिन्न भिन्न थीमों पर आयोजित कार्यक्रम में रंगोली, एकल नृत्य, कविता पाठन, एकल गान, अन्ताक्षरी, पोस्टर मेकिंग, मेहंदी प्रतियोगिता, हास्य प्रतियोगिता, पेन्टिग, टास्क गेम, फैशन शो, ग्रुप डास एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाऐगा। कार्यक्रम का समापन 29 अक्टूबर को रंगारंग कार्यक्रम एवं पुरूस्कार वितरण के साथ होगा। गौरतलब है कि पीएमयू हमेशा से अपने विद्याथियों के स्वास्थ्य के प्रति अग्रसर रहता है और यह इस दिशा में एक कदम है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply