Header Banner

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्ढा का उदयपुर में रोड शो

BY — November 20, 2023

उदयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्ढा का सोमवार को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में शहर में रोड शो हुआ। नड्ढा शाम 5.30 बजे नगर निगम टाउनहॉल प्रांगण में पहुंचे जहां से रथ बनाकर तैयार किए गए वाहन में खड़े हुए। उनके साथ दोनों प्रत्याशी ताराचंद जैन और फूलसिंह मीणा के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली, प्रमोद सामर भी मौजूद रहे।

रोड शो नगर निगम से सूरजपोल डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी प्रतिमा, बापू बाजार, देहलीगेट अश्विनी बाजार होते हुए हाथीपोल पर संपन्न हुआ। शो में भाजयुमो कार्यकर्ताओं सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी काफी संख्या में मौजूद रहे। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एक जैसी भगवा और हरे रंग की प्रिन्टेड साड़ियां पहन रखी थी वहीं साफा भी पहन रखा था। रथ के आगे डीजे वाहन चल रहा था। कार्यकर्ता भाजपा जिन्दाबाद, नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद के नारे लगा रहे थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply