कटारा ने आजीवन सेवा करने का लिया आशीर्वाद

BY — November 20, 2023

उदयपुर। उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से कंाग्रेस प्रत्याशी डॉ. विवेक कटारा ने आज कानपुर गांव में बिराजित सकल दिंगबर जैन समाज के संत के समक्ष कहा कि मनुष्य खुद के लिये तो जीवन जीता है लेकिन मुझे आप ऐसा आशीर्वाद दीजिये कि मैं आजीवन अपने क्षेत्रवासियों की सेवा आजीवन करता रहूं।

वे आज अपने क्षेत्र में प्रचार अभियान के तहत आज कानपुर गांव गये। जहंा सकल दिगंबर जैन संत से मिल उनसे आशीर्वाद लिया। समाज द्वारा डॉ. कटारा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी ने डॉ. कटारा के प्रति विश्वास जताया कि वे उदयपुर ग्रामीण क्षेत्र के विकास और कल्याण के लिए हर समय तैयार रहेंगे। इस दौरान क्षेत्र के जैन समाज से क्षेत्र के विकास और कल्याण संबंधित बातचीत हुई।
डॉ. कटारा आज रघुनाथपुरा में जनसंपर्क किया। जहंा एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जहंा क्षेत्रवासियों समस्याओं को सुना। क्षेत्रवासियों ने बताया कि भाजपा के विधायक द्वारा पिछले 10 सालों से क्षेत्र का कुछ भी काम न किये जाने के कारण वे काफी नाराज है। इस अवसर पर डॉ. कटारा ने सभी से वादा किया कि वे इस क्षेत्र से कांग्रेस को जितायें और इस जीत के बाद वे इस क्षेत्र में विकास की धारा ले कर आयेंगे।
कटारा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं से मिल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दी गई सात गारंटियांे के बारें में बताया। पानेरियों की मादड़ी में डोर टू डोर जनसम्पर्क कर प्रचार अभियान को गति दी। समस्त क्षेत्रवासियों से आगामी विधनासभा चुनाव में कंाग्रेस को जितानें का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने वादा किया कि वे क्षेत्र में विकास,कल्याण, और समृद्धि का एक नया अध्याय लिखेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *