शब्दों को घुमा फिरा विद्वेष फैला रहे कुछ लोग : जैन

BY — November 22, 2023

उदयपुर। शहर भाजपा प्रत्याशी ताराचंद जैन ने कहा कि कुछ लोग उनके ना कहे हुए शब्दों को भी घुमा फिरा कर दो समाजों में विद्वेष फैलाकर राजनीतिक लाभ उठाना चाहते हैं। बाबा शब्द सनातन में बहुत ही सम्मान का शब्द माना जाता है जिसे भगवान भोलेनाथ ,ऋषभदेव और संत महंतों के आगे सम्मान पूर्वक उपाधि स्वरूप बाबा शब्द का प्रयोग किया जाता है और मेरे विरोधी इसे अपमानजनक बताकर सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं। उनके नेताओं ने इस शब्द का प्रयोग भाजपा नेताओं के लिए इस शब्द का प्रयोग किया है। जिसका भाजपा ने कोई विरोध नहीं किया है।

वे आज पत्रकारों से बात कर रहे थे। उदयपुर शहर प्रत्याशी ताराचंद जैन के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने विभिन्न ग्रुप बनाकर हुए अपने नाखूनों पर नेल आर्ट का प्रयोग कर चुनाव चिन्ह कमल बना भाजपा का प्रचार किया।
आज भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में युवाओं द्वारा युवा संकल्प यात्रा वाहन रैली के रूप में शहर के प्रमुख मार्गाे से निकाली गई। दोपहर 12.15 बजे में बालाजी मंदिर सूरजपोल से बजे प्रारंभ हुई जो सूरजपोल झीनीरेत, मुखर्जी चौक, सिंधी बाजार, बड़ा बाजार, घंटाघर, मोती चौहट्टा, मालदास स्ट्रीट, बड़ा बाजार, भड़भुजा घाटी, भोपाल वाड़ी, तीज का चौक, दिल्ली गेट होकर टाउन हॉल पर समाप्त हुई। युवा संकल्प यात्रा में युवाओं ने ताराचंद जैन एवं भाजपा के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की। ताराचंद जैन के समर्थन सिंधी समाज ने एकता वाहन रेली निकाली। सर्व सिंधी समाज एवं भाजपा पुरषार्थी प्रकोष्ठ की तरफ से उदयपुर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में युवाओं, महिलाओं एवं पुरुषों वाहन रैली निकाली गई। शक्तिनगर से शुरू हो कर विभिन्न मार्गो से होती हुई पुनः शक्तिनगर पंहुची।
इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी ताराचंद जैन ने भोपा मगरी आज़ाद नगर,वार्ड 39 में जनसंपर्क कर वोट की अपील की।
इस अवसर पर जितेंद्र मारू, अरुण मारू,भूपेंद्र जैन,प्रवीण मारवाड़ी (पूर्व पार्षदगण) कमल जैन, अजय ओस्तवाल, ओम प्रकाश भोई (एडवोकेट),सुरेंद्र सिंह,निखिलराज सिंह, पंकज बोरीवाल, संजय, हितेश, विकी, एवं अन्य कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *