Header Banner

राजस्थान को शर्मा के रूप में मिले नए मुख्यमंत्री

BY — December 12, 2023

दीया कुमारी सिंह और प्रेमचंद बैरवा उपमुख्यमंत्री
उदयपुर। राजस्थान को नया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रूप में आज मिल गया। सांगानेर से पहली बार विधायक का चुनाव लड़े शर्मा के नाम का प्रस्ताव विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रखा। दीया कुमार सिंह और प्रेमचंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से ही वासुदेव देवनानी को विधानसभाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जानकारों का मानना है कि जिस तरह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पूरा प्रभाव दिख रहा है उसी तरह मंत्रिमंडल में भी संघ को बढ़ावा दिया जाएगा, ऐसी उम्मीद है। शर्मा को संघ की पृष्ठभूमि से बताया जा रहा है। वे प्रदेश भाजपा में तीन बार से महामंत्री के पद पर काम कर रहे हैं। जिस तरह छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के नए नाम मिले थे, उसी तर्ज पर राजस्थान में भी यही कयास लगाए जा रहे थे। उम्मीदों के अनुरूप वही हुआ। शर्मा को मुख्यमंत्री बनाने का किसी को भान तक नहीं था।
उल्लेखनीय है कि पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंदसिंह डोटासरा ने चुनाव पूर्व कहा था कि अगर हमारी सरकार आई तो संघ कहीं नहीं दिखेगा। वही बात संघ को चुभ गई और चुनाव में तन मन से लगकर भाजपा की सरकार बनवा दी। संघ के स्वयंसेवकों को प्राथमिकता देना संभवतः उसी के फलितार्थ नजर आ रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply