Header Banner

पेसिफिक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के एकीकरण पर चर्चा

BY — October 1, 2024

उदयपुर। पेसिफिक यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस संकाय द्वारा आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस एआई और रोबोटिक्स के एकीकरण पर एक विशेष विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान के मुख्य वक्ता प्रवीण मल्लाए संस्थापक रोबोकपलर प्रा. लि., आंध्र प्रदेश ने इस अत्याधुनिक तकनीक के विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. हेमंत कोठारी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसकी महत्वपूर्ण भूमिका और इसके भविष्य में उपयोग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि कैसे एआई हमारे जीवन के हर पहलू को प्रभावित कर रहा है और इसके अध्ययन और अनुसंधान के अवसर कितने महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी संकाय के अध्यक्ष प्रो. दिलेंद्र हीरन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न उपयोगों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि एआई का प्रभाव केवल तकनीकी क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उपयोग स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, उद्योग और सामाजिक विकास में भी बढ़ रहा है।
डॉ. दिव्या शेखावत ने वर्तमान युग में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस के महत्व पर विस्तार से बताया, जबकि डॉ. अक्षत सिंह झाला ने एआई रोबोटिक्स कार्यक्रम के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार रोबोटिक्स का संयोजन आधुनिक उद्योगों और सेवाओं में क्रांति ला रहा है। सफल समन्वयन करुणा ने द्वारा किया। व्याख्यान में लगभग 150 छात्रों ने भाग लिया और उन्होंने इस उभरती तकनीक के बारे में गहरी जानकारी प्राप्त की। पेसिफिक यूनिवर्सिटी लगातार अपने छात्रों को नवीनतम तकनीकी प्रगति से जोड़ने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती हैए जिससे छात्रों को भविष्य के लिए बेहतर ढंग से तैयार किया जा सके।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply