Sun, September 13, 2026
Header Banner

पेसिफिक फायर एंड सेफ्टी कॉलेज में सुरक्षा सप्ताह

BY — March 10, 2025

उदयपुर। पेसिफिक विश्वविध्यालय के पेसिफिक इंस्टीटयूट ऑफ़ फायर एण्ड़ सेफ्टी मेनेजमेन्ट में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। निदेशक डॉ मुकेश श्रीमाली ने बताया कि रक्तदान शिविर पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के सयुंक्त तत्वधान में आयोजित किया गया। शिविर का शुभारम्भ डॉ एमएम मंगल प्रेसिडेंट पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी व डॉ उमेद सिंह परिहार प्रिंसिपल पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल ने किया। डॉ. मंगल ने रक्तदान करने के फायदे बताए। इस रक्तदान शिविर में पेसिफिक विश्वविद्यालय के घटक महाविद्यालय के छात्रध्छत्राओ ने भाग लिया।

दूसरे दिन अन्तर महाविद्यालय पोस्टर प्रतियोगिता ष्एनवायरमेंटल सस्टेनेबिलिटी विषय पर हुआ जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर पेसिफिक इंस्टीटयूट ऑफ़ बिज़नेस स्टडीज के लीना मेघवाल एकिरण वर्मा की टीम द्वितीय स्थान पर पेसिफिक इंस्टीटयूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के वैभवी मंगानी, शिखर जोशी की टीम व तृतीय स्थान पर पेसिफिक इंस्टीटयूट ऑफ़ बिज़नेस स्टडीज के करण श्रीमाली, तेजस्वनी रजाक की टीम रहे । इस अवसर पर मुख्य अतिथि उदयपुर सीमेंट वर्क्स लिमिटेड के निर्मल जैन सेफ्टी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल डिग्री या डिप्लोमा हासिल करना ही उद्देश्य नहीं होना चाहिए बल्कि उस ज्ञान को व्यवहारिकता में भी लाना चाहिए। शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा का कोई दिन, सप्ताह या साल नहीं होता हैं। यह तो हर पल हमेशाए हर समय साथ में रखनी पड़ती हैं।
तीसरे दिन छात्रों को उदयपुर सीमेंट वर्क लिमिटेड में औद्योगिक भ्रमण कराया गया। इसमें छात्रों को क्रेन सेफ्टी, टेंडन लिफ्टिंग, हॉट मिक्सिंग प्लांट, आरएमसी प्लांट में सेफ्टी के बारे में साथ ही साथ सीमेंट की क्यूब्स, सोइल इत्यादि के विभिन्न प्रकार के टेस्ट के बारे में जानकारी दी।
चतुर्थ दिवस के अंतर्गत पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ फायर एण्ड सैफ्टी मैनेजमेंट महाविद्यालय एवं पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान मंे छात्रों के लिए आपातकालीन प्राथमिक उपचार पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. दीपक जोशी; विभागाध्यक्ष, उन्नत कौशल एवं सिमुलेशन केंद्र, पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल ने जलने, कट लगने व चोट लगने पर प्राथमिक उपचार के बारे में प्रशिक्षण दिया एवं चोट लगने, ज्वाइंट एवं फ्रेक्चर के प्राथमिक उपचार के बारे में व सीपीआर के बारे में प्रशिक्षण दिया।
पाँचवे दिन रोड सेफ्टी एंड हेल्थ सेफ्टी विषय पर ऑनलाइन एक्सपर्ट सेशन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता चेतना भाटी व ब्रिजेश शॉ थे। चेतना भाटी ने रोड सेफ्टी विषय पर प्रकाश डालते हुए मोटर व्हीकल एक्ट साथ ही रोड सेफ्टी के लिए क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिए के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ब्रिजेश शॉ ने बताया कि हेल्थ को कैसे स्वस्थ किया जा सकता है। उन्होंने तनाव के कारण व प्रभाव के बारे में भी बताया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply