विश्व गुर्दा दिवस पर रन फॉर किडनी, दिया सुरक्षा का संदेश

BY — March 12, 2025

गुर्दे के महत्व एवं बीमारीयों के बारे में आम नागरिक को किया जागरूक
उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल,तिरुपति कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं पेसिफिक कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी के संयुक्त तत्वाधान में विश्व गुर्दा दिवस 13 मार्च 2024 के अबसर पर आमजन में जागरूकता लाने के लिए रन फॉर किडनी एवं किडनी हेल्थ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम संयोजक डॉ.मोहित नरेड़ी ने बताया कि इस जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत फतहसागर पर ‘स्वस्थ किडनी के लिए प्रारंभिक पहचान को प्राथमिकता देना’ थीम पर एक मैराथन दौड़ का आयोजन कर किया गया इस मैराथन दौड को पेसिफिक मेडिकल विश्वविधालय के वाइस चॉसलर डॉ. एमएम मंगल, यूरोलॉजिस्ट डॉ. हनुवन्त सिंह राठौड, डॉ. क्षितित रॉका, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. मोहित नरेडी, बाल एवं नवजात शिशु सर्जन डॉ. प्रवीण झंवर, फिजियोथेरपी के डीन डॉ.जफर खान एवं नर्सिग कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर सजय नागदा ने झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर वाइस चॉसलर डॉ.एम.एम.मंगल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से उदयपुर के नागरिकों में किडनी हेल्थ को लेकर अवेयरनेस बढ़ेगी और लोगो का जीवन समय रहते बचाया जा सकेगा। इस दौड़ में पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्रों एवं मेवाड़ी रनर्स सहित लगभग 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिन्हे पारितोषिक एवं सांत्वना पुरुस्कार प्रदान किए गए।
इस दौरान यूरोलॉजिस्ट डॉ.हनवंत सिंह राठौड़ ने बताया की इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में किडनी की महत्ता के साथ साथ आज की जीवन शैली में किडनी के ऊपर होने वाले दुष्प्रभावों से बचाना। साथ ही उन्होने कहा कि किडनी किसी के जीवन को कैसे प्रभावित कर सकती हैं। मानव शरीर को ठीक से काम करने के लिए किडनी की आवश्यकता होती है और स्वस्थ किडनी के बिना सबसे आसान काम भी एक बेहद मुश्किल काम बन जाता है। ऐसे में खानपान और लाइफस्टाइल पर ध्यान देने से किडनी की बीमारियों से बचा जा सकता है।
कार्यक्रम संयोजक डॉ,मोहित नरेडी ने कहा कि किडनी की बीमारी का शुरुआती दौर में आसानी से पता नहीं चलता है, लेकिन अगर लोग जागरूक रहेंगे और लक्षणों पर ध्यान दें तो समय रहते ही इस बीमारी का पता चल सकता जिससे की इलाज में आसनी हो सके। किडनी दिवस का उद्देश्य दुनिया भर में गुर्दे के महत्व और गुर्दे की बीमारी और इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रभाव के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *