पेसिफिक विश्वविद्यालय से ऋचा शर्मा को पीएचडी

BY — June 1, 2025

उदयपुर | पेसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, उदयपुर (राजस्थान) ने शिक्षा संकाय की शोधार्थी ऋचा शर्मा को पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की है। ऋचा ने द इफ़ेक्ट ऑफ कॉन्सेप्ट मैपिंग स्ट्रेटेजी ऑन द हैप्पीनेस एंड एकेडमिक पर्फोमेंस ऑफ सोशल साइंस स्टूडेंट्स विषय पर पूर्ण की है।

शोध कार्य से संबंधित एक शोध पत्र प्रतिष्ठित (रेफरीड) जर्नल में प्रकाशित किया गया है। साथ ही उन्होंने अपने शोधकार्य पर आधारित दो शोध पत्र राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में प्रस्तुत किए हैं।विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रमाण पत्र के अनुसार ऋचा शर्मा ने यूजीसी द्वारा निर्धारित 2016 के न्यूनतम मानकों और प्रक्रियाओं के तहत अपना शोधकार्य पूर्ण किया। पी.जी. स्टडीज के डीन द्वारा प्रमाणित इस उपलब्धि के साथ ऋचा शर्मा ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार किया है। यह सफलता शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण और परिश्रम का प्रमाण है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *