पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दी श्रद्धांजलि

BY — June 13, 2025

उदयपुर। अहमदाबाद में हाल ही में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर अस्पताल के चेयरमैन राहुल अग्रवाल,एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमन अग्रवाल,सीईओ शरद कोठारी,पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. एम एम मंगल, पीएमसीएच के प्रिंसिपल डॉ. यूएस परिहार एवं डीन एकेडमिक डॉ.नीता साही सहित सभी विभागों के चिकित्सक, स्टाफ सदस्य और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत में मौन धारण के साथ हुई, जिसमें सभी उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान माहौल गमगीन रहा और सभी की आंखें नम थीं। चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा हम सभी इस दुखद घटना से व्यथित हैं। यह एक बहुत ही मार्मिक क्षण है, और हम दिवंगत आत्माओं को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस मुश्किल समय में हम शोकाकुल परिवारों के साथ हैं और उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।
सीईओ शरद कोठारी ने कहा कि जीवन अनमोल है और इस प्रकार की घटनाएं हमें सुरक्षा और सजगता की आवश्यकता का बोध कराती हैं। उन्होंने हादसे से प्रभावित सभी परिवारों को मजबूत बने रहने की अपील की। डॉ.एम.एम.मंगल एवं डॉ.यू.एस.परिहार ने भी शोक संदेश व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार की घटनाएं पूरे समाज के लिए एक पीड़ा होती हैं। उन्होंने अस्पताल के समस्त चिकित्सकों और छात्रों से मानव सेवा को सर्वोपरि रखने की अपील की।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *