पेसिफिक यूनिवर्सिटी में वर्चुअल जॉब फेयर का शुभारंभ

BY — July 7, 2025

स्पेन और जापान की कम्पनियों ने दिये जॉब ऑफर, पहले ही दिन 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने दिए इंटरव्यू
उदयपुर। हर विद्यार्थी चाहता है कि अच्छी पढ़ाई करे और उसके बाद अच्छी नौकरी मिल जाए लेकिन उचित मंच नहीं होने के कारण प्रतिभाव विद्यार्थियों का करियर उचित दिशा में आगे नहीं बढ़ पाता है। दक्षिण राजस्थान की लोकप्रिय पेसिफिक यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों को जॉब और करियर में उड़ान प्रदान करने के लिए वर्चुअल जॉब फेयर 2025 का आयेजन किया, पांच दिन तक चलने वाले इस जॉब फेयर में पहले दिन एक हजार से अधिक विद्यार्थियों के इंटरव्यु हुए। इस जॉब फेयर में भारत के कोलकाता, बेंगलुरु और अन्य हिस्सों के साथ जापान और स्पेन की प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग ले रही हैं, इस बार कुल 88 कंपनियाँ विश्वविद्यालय के छात्रों को प्लेसमेंट देने पहुँची हैं।

इस मेले में 2500 से अधिक जॉब ओपनिंग्स उपलब्ध कराई गई हैं, जिसमें 3 से लेकर 10 लाख रुपये प्रतिवर्ष तक के पैकेज की पेशकश की जा रही है। पहले ही दिन लगभग 1000 छात्रों ने इंटरव्यू, पर्सनल इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन में भाग लिया लेकर उत्साह दिखाया। आगामी दिनों में विद्यार्थियों की संख्या काफी बढ़ेगी। वाइस चांसलर प्रो. हेमन्त कोठारी ने कहा कि पेसिफिक विश्वविद्यालय हर साल जॉब फेयर का आयोजन करती है जिसमें हजारों विद्यार्थियों का हायर पैकेज में बड़े पदों पर चयन हुआ है। दक्षिणी राजस्थान में रियायती दरों में उच्चस्तरीय शिक्षा प्रदाने करने के साथ पेसिफिक यूनिवर्सिटी का लक्ष्य रहता है विद्यार्थियां को अच्छे पैकेज में बड़ी कम्पनियों में उच्च पदों पर प्लेसमेंट दिया जाए। यहां प्लेसमेंट के लिए एमआरएफ, एंजेल, सीएट, आईटीसी, टाटा केपिटल, जस्ट डायल के साथ अनेकों बड़ी कम्पनियां प्लेसमेंट में रूचि दिखा रही हैं। वर्चुअल इंटरव्यू होने के कारण विद्यार्थियों को कम्पनी में जाकर इंटरव्यू देने की आवश्यकता नहीं होती है जिससे समय और श्रम दोनां की बचत होती है।
कार्यक्रम के समन्वयक व प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. शंकर चौधरी ने बताया कि स्पेन की कंपनी टॉरसीड इण्डिया लिमिटेड, जापान की कंपनी टोटो इण्डिया लिमिटेड और कोलकाता की स्कीपर लिमिटेड जैसी अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय कंपनियों ने छात्रों का इंटरव्यू लिया और कई छात्रों का चयन भी किया। यहां एमबीए, एम कॉम, बीसीए, बी.कॉम, लॉ, बी. फार्मा, बी. टेक, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, बीए, एमए और फायर एंड सेफ्टी के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। यहां बैंकिंग एंड फाईनेंस, इफ्रास्ट्रक्चर, इंजीनियरिंग, शिक्षा, ट्रावेल एंड ट्यूरिज्म, एग्रीकल्चर, फार्मेसी, हेल्थ एंड रियलस्टेट, बीपीओ एंड काउन्सलिंग और आईटी क्षेत्र में प्लेसमेंट के लिए कम्पनियां इंटरव्यू कर रही हैं। प्लेसमेंट सेल के अनुसार यह आयोजन युवाओं को उद्योग जगत से जोड़ने और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *