ज्ञान ज्योति निःशुल्क कोचिंग में गुरूजनों का सम्मान

BY — July 10, 2025

उदयपुर। गुरु पूर्णिमा पर ज्ञान ज्योति निःशुल्क कोचिंग में गुरु वन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने वाले और विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले गुरूजनों को सम्मानित किया गया। आयोजक व संस्थान अध्यक्ष इंजीनियर राहुल मेंघवाल ने बताया कि कार्यक्रम बालाजी महाराज के मुख्य पीठाधीश के सानिध्य में सम्पन्न हुआ, यहां पर विनोद शर्मा व उनकी टीम द्वारा सुंदर कांड का आयोजन किया गया।

अतिथियों ने गुरू की महिमा के बारे में बताते हुए कहा कि गुरू के मार्गदर्शन में जीवन ऊँचाइयों पर जाता है और सच्चे जीवन आदर्श को प्राप्त करता है। हर व्यक्ति के जीवन में एक गुरू होता है अगर उनके बताये मार्ग का अनुसरण किया जाए तो सफलता दूर नहीं होती है। राहुल मेघवाल ने बताया कि यहां करियर काउंसलिंग तथा मोटिवेशनल सेमिनार में मेवाड़ जनशक्ति दल का पोस्टर विमोचन हुआ जिसमें मेवाड़ जनशक्ति दल के संस्थापक नरेश शर्मा, अतुल शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल, तेजराम , भानु प्रताप सिंह भीलवाड़ा, एडवोकेट सीपी सिंह चौहान, हिम्मत प्रजापत, सूर्यप्रकाश सुहालका, एडवोकेट जगदीश दान चारण, सुरेंद्र, निर्मल अग्रवाल, विजय खंडेलवाल, मनोज उपाध्याय, पवन उपाध्याय, अरविन्द सिंह पावटा, देव खंडेलवाल, महेश पालीवाल, योगेश मेनारिया, संगीता मेघवाल, धीरा सुथार, गौरव, अनिल आदि उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *