पेसिफिक 12 से 18 अगस्त तक मनाएगा एंटी रैगिंग सप्ताह

BY — August 11, 2025

उदयपुर। पेसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एज्युकेशन एण्ड़ रिसर्च यूनिवर्सिटी, उदयपुर में 12 अगस्त से 18 अगस्त 2025 तक एंटी रैगिंग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। सप्ताह के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि उदयपुर सिटी एडीशनल एसपी उमेश ओझा, पाहेर ग्रुप के प्रेसिडेंट बी.पी. शर्मा, रजिस्ट्रार शरद कोठारी, विश्वविद्यालय प्रेसिडेंट प्रो.हेमन्त कोठारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। विश्वविद्यालय प्रेसिडेंट प्रो.हेमन्त कोठारी के निर्देशन में यह सप्ताह रैगिंग के प्रति छात्रों को जागरूक करने एंव शिक्षण संस्थानों में सुरक्षित एंव सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के उद्वेश्य से मनाया जा रहा है।

पेसिफिक विश्वविद्यालय प्रेसिडेंट प्रो.हेमन्त कोठारी ने बताया कि इस सप्ताह के दौरान विविध गतिविधियाँ आयोजित की जायेगी जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता, निबन्ध लेखन, विड़ियो प्रजेटेंशन एवं शपथ ग्रहण समारोह जैसी रचनात्मक एंव प्रेरणादायक पहल शामिल होगी। रैगिंग सप्ताह के आयोजन से नवआगन्तुक विद्यार्थियों में रैगिंग को लेकर डर समाप्त होगा और वे आसानी से पढ़ायी आरम्भ कर सकेंगे। पेसिफिक विश्वविद्यालय की शुरूआत से ही रैगिंग प्रतिबंधित की गयी है इस तरह के आयोजन से अन्य कॉलेज जहां रैगिंग की घटनाएं होती हैं उन पर अंकुश लगेगा और छात्रों में इसके प्रति जागरूकता आएगी।
कार्यक्रम संयोजक व पेसिफिक कॉलेज ऑफ लॉ की प्रिंसिपल डॉ. पुष्पा मेहदो ने बताया कि विश्वविद्यालय के सभी विभागों को इन कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता हेतु निर्देशित किया गया है। इस पहल का उद्वेश्य छात्रों के बीच आत्मीयता, सहयोग और अनुशासन की भावना को बढ़ावा देना है। सप्ताह के तहत व बाद में विद्यार्थियों लोगों को इससे जुड़े कानूनों और नियमों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। एंटी रैगिंग सप्ताह के सफल आयोजन हेतु विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट प्रो.हेमन्त कोठारी ने तैयारियों का जायजा लिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *