पाहेर विश्वविद्यालय में मनाया खेल दिवस

BY — August 30, 2025

पेसिफिक अकादमी आफ हायर एजुकेशन एण्ड रिसर्च यूनिवर्सिटी में आज मेजर ध्यानचंद जयंती पर खेल दिवस का आयोजन उत्सव पूर्वक दिनांक 29 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्रथम दिवस में मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर अशोक शाह वीर नर्मद साउथ गुजरात यूनिवर्सिटी सूरत के पूर्व खेल निदेशक थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर भगवती प्रसाद शर्मा ग्रुप प्रेसिडेंट पेसिफिक ग्रुप एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर हेमंत कोठारी अध्यक्ष पेसिफिक विश्वविद्यालय द्वारा की गई ।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर अशोक शाह ने अपने उदबोधन ने खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद की खेलों में उपलब्धियां पर प्रकाश डाला तथा हॉकी में उनके योगदान को याद किया। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर भगवती प्रसाद शर्मा ने मेजर ध्यानचंद की हॉकी के कलात्मक प्रदर्शन के कारण हॉकी एवं बाल का जबरदस्त सामंजस्य देखने को मिलता था उनकी इसी कला को देखते हुए उन्हें हॉकी का जादूगर कहां जाने लगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर हेमंत कोठारी ने खेल दिवस को हर वर्ष एक उत्सव के रूप में के रूप में मनाने तथा खेलों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प कराया। पेसिफिक शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के छात्रों के कप्तान कुलदीप सिंह के द्वारा सभी छात्रों को खेल शपथ दिलवाई गई। खेल दिवस के कार्यक्रमों के अंतर्गत एक व्याख्यान माला का आयोजन भी किया गया। जिसके मुख्य वक्ता प्रोफेसर सी पी सिंह भाटी हेड ऑफ़ द डिपार्टमेंट योग एल एन आई पी ई ग्वालियर ने अपने ओजस्वी उदबोधन में अपना समय खेलों के मैदान के साथ-साथ खेलों के उपकरणों के साथ व्यतीत कर अपना जीवन खुशहाल बनाने का संदेश दिया तथा मेजर ध्यानचंद के गुणों को अपने जीवन में आत्मसात कर अच्छे खिलाड़ी बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दूसरे वक़्ता प्रोफेसर अशोक शाह ने अपने उदबोधन ने शारीरिक शिक्षक को किस प्रकार अपने आप को तैयार करना चाहिए इस पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पेसिफिक शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हेमंत पण्ड्या ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। तथा कार्यक्रम की श्रृंखला के अंतर्गत 30 अगस्त को टगआफ वार अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। तथा 31 अगस्त को संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन चंद्रेश सोनी ने किया।इस अवसर पर पेसिफिक शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य एवं छात्र उपस्थित थे ।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *