अपना रास्ता बना लेता है पानी!

BY — September 6, 2025

आयड़ नदी के बीच फसे युवक को सफलतापूर्वक बचाया
7 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
उदयपुर। पानी अपना रास्ता बना ही लेता है। आज एक बार फिर उदयपुर में हुई भारी बारिश ने यह साबित कर दिया। आयड़ नदी ने अपना रौद्र रूप दिखा दिया। आसपास किए गए अतिक्रमण, कैचमेंट और पेटे में किए गए निर्माण के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई। आयड़ नदी जहां जहां से निकलती है वहां वहां आज दिन भर परेशानी छाई रही। कई घरों में पानी तक भर गया। 2006 की तरह इस बार भी करजाली कॉलोनी, आलू फ्रैक्ट्री कच्ची बस्ती में पानी भर गया। सुबह अचानक बारिश शुरू हुई जो धीरे धीरे मूसलाधार में बदल गई। शहर के सभी इलाकों में पानी भर गया। लोगों को आवाजाही में भी काफी परेशानी हुई। मौके पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमों ने राहत दी। आयड़ नदी के बीच फसे युवक को 7 घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार सुरक्षित बचाने में सफलता मिली।

हुआ यूं कि हिरण मगरी क्षेत्र में एफसीआई गोदाम के समीप आयड़ नदी के बीच एक युवक फस गया। इस बीच नदी का बहाव तेज हो गयाए जिससे वह युवक बाहर नहीं आ सका। खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर जिला कलक्टर के निर्देश पर अतिरिक्त जिला कलक्टर दीपेंद्रसिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे। प्रशासनए पुलिसए सिविल डिफेन्स की टीमें भी मौके पर पहुंची तथा बचाव कार्य शुरू किए। नदी का बहाव बहुत तेज होने से सफलता नहीं मिली। इस पर मीडियाकर्मी ताराचंद गवारिया और ड्रोन पर्सन कुलदीप परमार की मदद ली गई। उन्होंने ड्रोन की सहायता से पतली रस्सी नदी के बीच फसे युवक तक पहुंचाने का प्रयास कियाए लेकिन दो बार असफल रहे। तीसरी बार में रस्सी युवक तक पहुंच गई। इस रस्सी की मदद से युवक तक लाइफ जैकेट और ट्यूब पहुंचाई गई। इस बीच जिला कलक्टर नमित मेहताए उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा भी मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सेना की भी मदद ली गई। आर्मी के ड्रोन से मोटी रस्सी युवक तक पहुंचाई गई। इसके बाद लाइफ जैकेट व ट्यूब के सहारे युवक को रस्सी से खींच कर बाहर निकाला जा सका। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद क्षेत्रवासियों ने भी पूरा सहयोग किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *